कानपुर जिदंगी की तलाश में हम मौत के कितने पास आ गए। यह चंद लाइनें एक नोट में लिखकर रियल स्टेट कंपनी के सेल्स मैनेजर चकेरी से लापता हो गए। फोन से संपर्क नहीं होने पर स्वजन ने दोस्तों से जानकारी ली तो पता चला कि वह घर से लापता है। जिसके बाद पहुंचे स्वजन ने चकेरी पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू की।
मूलरूप से लखनऊ के जानकीपुरम निवासी निवासी अनुज पांडेय कानपुर की एक रियल स्टेट कंपनी में सेल्स मैनेजर का काम करते हैं। परिवार में पत्नी जिज्ञासा है। मामा महेंद्र दीक्षित ने बताया कि अनुज जाजमऊ स्थित एक अपार्टमेंट में रहते थे। शुक्रवार रात को उनका मां माधुरी से फोन पर बात हुई थी। जिसके बाद उन्होंने खाना खाकर सोने जाने की बात कही थी। शनिवार को फोन बंद आने पर स्वजन ने उनके दोस्तों से संपर्क किया। उनके दोस्त ने घर जाकर देखा तो कमरा खुला हुआ था। घर पर मोबाइल व पर्स रखा लिखा हुआ था। जिसके बाद उनके दोस्त ने स्वजन को जानकारी दी। जिस पर वह देर शाम कानपुर पहुंचे। उनका कुछ भी पता नहीं चलने पर स्वजन ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि जांच के दौरान कमरे से एक नोट मिला है।जिसमें कर्ज की वजह से आत्महत्या करने की बात लिखी है। फिलहाल अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे है।
Leave a Reply