नई दिल्ली : विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इराक में गायब हुए भारतीयों के मारे जाने की पुष्टि की है।
राज्यसभा में बयान देते हुए सुषमा स्वराज ने कहा कि इराक के मोसुल में लापता हुए 39 भारतीय मारे गए हैं।
स्वराज ने कहा की रडार की मदद से सभी भारतीयों की लाश का पता लगाया, जिन्हें मारकर दफना दिया गया था।
JNU यौन उत्पीड़न मामले में आरोपी प्रोफेसर से आज हो सकती है पूछताछ, 17 छात्रों पर भी FIR
उन्होंने कहा, ‘सभी मृत व्यक्तियों के शव को बगदाद भेजा गया। इसके बाद डीएनए की जांच के लिए उनके परिवार के लोगों को वहां भेजा गया। इस पूरी प्रक्रिया में पंजाब, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और बिहार की सरकारें शामिल रहीं।’
विदेश मंत्री ने कहा, ‘हमें कल ही इस बारे में पता चला कि 38 लोगों के डीएनए मिला लिए गए हैं जबकि एक व्यक्ति का डीएनए 70 फीसदी तक मैच कर गया है।’
उन्होंने कहा, ‘जनरल वी के सिंह भारतीयों के शव को वापस लाने के लिए इराक जाएंगे। शवों को लाने वाला प्लेन पहले अमृतसर जाएगा और फिर इसके बाद इसे पटना और कोलकाता भेजा जाएग।’
अमित शाह ने नाराज राजभर को दिल्ली बुलाया, यूपी में बीजेपी की सहयोगी पार्टी है सुहेलदेव भारतीय समाज
गौरतलब है कि 2015 में इराक के मोसुल से इन भारतीयों को अगवा कर लिया गया था।
Leave a Reply