जालौन में वैक्सीनेशन टीकाकरण प्रारंभ

[object Promise]

प्रधानमंत्री मोदी ने आज देश मे कोरोना वैक्सीन के सबसे बड़े महाभियान की शुरुआत कर दी है और आज से पूरे देश मे कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण शुरू हो गया है और इसी क्रम में जालौन में भी कोरोना बैक्सीन के टीकाकरण की शुरुवात हो गई है जिसमे आज जिले के 4 केंद्रों पर जिलाधिकारी की मौजूदगी में वैक्सीन लगाने का काम शुरू कर दिया गया है।

 

 

आपको बता दे कि जालौन में कोरोना के वैक्सीनेशन के लिये राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई,जिला पुरुष चिकित्सालय उरई,समुदायिक स्वास्थ केंद्र कालपी और समुदायिक स्वास्थ केंद्र नदीगांव सहित कुल 4 केंद्र बनाए गए है जहाँ पर आज 400 स्वास्थ कर्मियों लोगो को वैक्सीन दी जाएगी।पुरुष चिकित्सालय उरई में जिलाधिकारी जालौन डॉ मन्नान उपस्तिथि में आज डॉ संजीव गुप्ता ( IMA के जालौन सेकेट्री ) को सबसे पहले कोबीसील्ड वैक्सीन का टीका लगाकर इस अभियान की शुरुवात की गई और आज पहले दिन जिले के 4 केंद्रों पर 400 स्वास्थ्यकर्मियों का टीकारण किया जायेगा और टीका लगवाने वाले स्वास्थ कर्मियों को आधे घण्टे के लिये ऑब्जर्वेशन रूम में रखा जायेगा ।

वैक्सीन का पहला टीका लगवाकर टीकाकरण की शुरुवात करने वाले डॉ संजीव गुप्ता ने बताया कि उन्होंने जिले में पहला टीका लगवाकर इस अभियान की शुरुवात की है और मुझे कोई दिक्कत परेशानी महसूस नही हुई है इस टीके से ये पूरी तरह से सुरक्षित है ओर लोगो को किसी भी भ्रांति में पड़ने की जरूरत नही है और सभी लोग वैक्सीन का टीका लगवाये और इस बीमारी को हमेशा के लिये खत्म करने में सहयोग करे।

वही टीकारण के बारे में जिलाधिकारी जालौन डॉ मन्नान अख्तर ने बताया कि आज से जिले के 4 केन्द्रों पर टीकाकरण अभियान की शुरुवात कर दी गई है और आज जिले के चारो केंद्रों पर 400 स्वास्थ कर्मियों को वैक्सीन लगाई जायेगी।उन्होंने बताया कि जिले में मांग के अनुसार ही वैक्सीन कि डोज भेजी गई है और पहले व दूसरे टीके के लिये एक साथ ही डोज भेजी गई है जिससे कि 28 दिन बाद लगने वाली दूसरी डोज भी एक ही कम्पनी व एक ही बेंच की हो।उन्होंने बताया कि वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है और आज आई एम ए के जिले के प्रेजिडेंट संजीव गुप्ता को पहली वैक्सीन की डोज दी गई है और उनको किसी प्रकार की कोई परेशानी नही है इसलिए किसी भी प्रकार की भ्रांतियों में न पड़े बैक्सीन पूरी तरह से सही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *