[object Promise]
कानपुर देहात, भोगनीपुर के नथुआपुर गांव के पास रविवार शाम को एक ट्रैक्टर ट्रॉली पलट जाने से युवक की मौत हो गई और 17 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद घायलों ने बताया कि वे सभी हमीरपुर जिले के रहने वाले है।
हमीरपुर जिले के कुरारा थानांतर्गत उमराहट गांव के दो दर्जन लोग ट्रैक्टर ट्रॉली में बैठ कर अपने गांव से जालौन जिले के थाना व कस्बा कालपी स्थित बलखण्डी देवी मंदिर जा रहे थे। रास्ते में भोगनीपुर के नथुआपुर गांव के आगे ट्रैक्टर असंतुलित होने से ट्राॅली सड़क किनारे पलट गई थी।
घटना की जानकारी पाकर कोतवाल धर्मेंद्र सिंह, एसएसआई दिनेश कुमार यादव मौके पर गए और घायलों को सीएचसी पुखरायां पहुंचाया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में रामकिशोर उर्फ छुटकऊ की मौत हो गई।
ये हुए घायल
- रोहित
- फूलसिंह
- बाबूसिंह
- रामभरोसे
- महावीर
- रामदास
- मन्नू
- भारत सिंह
- गोविंद
- शंकर
- मुन्नू
- नारेन्द्र
- बसंत
- कुलदीप
- रघुवीर
- रामस्वरूप
- दिलराज
Leave a Reply