जानिये, रेल मंत्रालय ने महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा तैयार किया नया प्लान!

[object Promise]

NEW DELH,  रेलवे ने ट्रेनों में अकेले सफर करने वाली महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा को लेकर अब संजीदगी दिखाते हुए एक नया प्लान तैयार किया है। जिसके तहत रेल मंत्रालय ने महिलाओं के लिए हर ट्रेन में अब स्पेशल कंपार्टमेंट की व्यवस्था करने का आदेश जारी किया है। इसके अनुसार ट्रेन के स्लीपर कोच में अकेली महिला या महिलाओं के ग्रुप को कोच में एक जगह पर 6 बर्थ आवंटित की जाएगी जो महिलाओं का विशेष कंपार्टमेंट होगा।

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर रेलवे गंभीर
उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) मनोज कुमार ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर रेलवे गंभीर है। इसीलिए प्रत्येक ट्रेन में स्पेशल कंपार्टमेंट बनाए जाने की व्यवस्था की गई है। आरक्षण के अनुसार चार्टिग की व्यवस्था का आदेश रेलवे अधिकारियों को मिल गया है। अब महिलाएं आराम से अकेले सफर कर सकती हैं। महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेल मंत्री पीयूष गोयल ने यह प्लान बनाया है। जिसका पालन कराने के लिए रेलवे बोर्ड द्वारा सभी जोन को आदेश जारी कर दिया गया है।

ट्रेन में महिलाओं के लिए विशेष कंपार्टमेंट का सिस्टम
प्रत्येक ट्रेन में महिलाओं के लिए विशेष कंपार्टमेंट का सिस्टम रिजर्वेशन के थ्रू बनाया जाएगा। ट्रेन डेस्टिनेशन के दौरान पडऩे वाले स्टेशनों से बुक हुए टिकट के डाटा के अनुसार अकेली सफर करने वाली महिलाओं का कंपार्टमेंट बनाया जाएगा। स्पेशल कंपार्टमेंट में किसी भी पुरुष को जगह नहीं दी जाएगी। वेटिंग लिस्ट में पुरुष यात्री के स्थान पर गर्भवती महिला को कंफर्म बर्थ मिलेगी। रेलवे बोर्ड ने सभी जोनल रेलवे को अधिसूचना जारी कर रिजर्वेशन चार्ट सिस्टम में बदलाव का निर्देश दिया है।

बिना किसी दिक्कत के महिलाएं करेंगी सफर 
रेलवे की वर्तमान व्यवस्था के अनुसार 45 वर्ष की महिलाओं के लिए लोअर बर्थ का कोटा निर्धारित है ,लेकिन यह कोच में कहीं भी आवंटित कर दिया जाता है। इससे अकेली सफर करने वाली महिलाओं को काफी दिक्कत होती है। अब अकेली सफर करने वाली महिलाओं एवं युवतियों को इस तरह की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। अब प्रत्येक ट्रेन के प्रत्येक स्लीपर कोच में अकेली महिला, गर्भवती महिला तथा महिलाओं के ग्रुप को मिलाकर 6 महिलाओं का एक स्पेशल कंपार्टमेंट बनाया जाएगा। वहां महिलाएं आराम से बिना किसी दिक्कत सफर कर सकेंगी।

Read More : “मोदी लहर” से पूर्वोत्तर में लहराया भगवा, 2019 की राह हुई आसान

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *