नई दिल्ली/ । बीजेपी के खिलाफ 2019 चुनाव में उत्तर प्रदेश में बन रहे महागठबंधन को झटका लग सकता है। एसपी ने संकेत दिए है कि वो महागठबंधन में कांग्रेस को शामिल नहीं करना चाहते है। सूत्रों के मुताबिक एसपी कांग्रेस को सिर्फ रायबरेली और अमेठी की सीट देना चाहती है।
इस मामले में एसपी अध्यक्ष अखिलेश यादव मंगलवार को दिल्ली आएंगे और इस बारे में कई विपक्षी दलों से बात कर सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि एसपी रायबरेली और अमेठी में गांधी परिवार के खिलाफ कोई उम्मीदवार नहीं उतारेगी। एसपी सूत्रों का कहना है कि राज्य में गठबंधन के लिए बीएसपी और आरएलडी का साथ बातचीत पूरी कर ली गई है। सूत्रों का कहना है कि 2017 में हुए चुनाव से सबक लेते हुए एसपी एस बार कोई जोखिम नहीं लेना चाहती है।
गौरतलब है कि राज्य विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और एसपी के बीच गठबंधन हुआ था। खबरों के अनुसार बीएसपी गठबंधन के लिए राजी है। एसपी को लगता है कि बीएसपी के साथ गठबंधन करने से उसे कांग्रेस से ज्यादा लाभ मिलेगा। सूत्रों का ये भी कहना है कि अखिलेश दलित, पिछड़ों और मुस्मिल गठजोड़ बनाना चाहती है और उनके हिसाब से कांग्रेस इसमें फीट नहीं बैठती है।
Leave a Reply