जानिए, कब से हो पाएगी डीटीसी में मुफ्त यात्रा, केजरीवाल ने किया ऐलान

[object Promise]

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को इस बात की घोषणा की है कि 29 अक्टूबर यानि भैया दूज से महिलाएं डीटीसी और क्लस्टर बसों में फ्री की सवारी कर पाएंगी। उन्होंने इस बात का ऐलान दिल्ली सरकार की तरफ से छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में किया।

केजरीवाल ने कहा- रक्षा बंधन के दिन, मैं अपनी बहनों को यह उपहार देना चाहता हूं कि यहां की सभी डीटीसी और क्लस्टर बसों में वह 29 अक्टूबर से मुफ्त सवारी कर पाएंगी। जिसमें उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।

इससे पहले, 3 जून को अरविंद केजरीवाल ने इस बात की घोषणा की थी कि दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार दिल्ली में महिलाओँ के लिए मेट्रो और राज्य की बसों में मुफ्त सवारी कराएगी। मुख्यमंत्री ने कहा था कि यह कदम सार्वजनिक बसों में महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर उठाया गया है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *