बेंगलुरू, रायटर्स। कोरोना महामारी से विश्व के अधिकतर देश चपेट में हैं। कोरोना की वैक्सीन को लेकर तेजी से रिसर्च और ट्रायल किए जा रहे हैं। मॉडर्न इंक कंपनी कोरोना की वैक्सीन को विकसित करने की दौड़ में सबसे आगे है। कंपनी ने गुरुवार को कहा कि एक एक्सपेरीमेंटल वैक्सीन लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है इसके खर्च के लिए एक अरब से ज्यादा अमेरिकी डॉलर (1.1 बिलियन डॉलर) प्राप्त किए गए हैं।
कैम्ब्रिज, मैसाचुसेट्स आधारित कंपनी ने अमेरिकी सरकार और कई अन्य देशों के साथ सौदों पर हस्ताक्षर किए हैं और वैक्सीन की आपूर्ति के लिए एक डब्ल्यूएचओ के नेतृत्व वाले समूह के साथ बातचीत चल रही है। जो कि यह समूह कोरोना वैक्सीन के लिए बड़ी संख्या में ट्रायल कर रहा है और मानव परीक्षणों में शामिल है। हालांकि कंपनी ने गुरुवार को इन परीक्षणों से संबधित आंकड़ों को जारी करने के बारे में स्पष्ट समयरेखा नहीं बताई है, लेकिन कंपनी का कहना है कि आने वाले हफ्तों में इसके शुरुआती आंकड़ें सामने आने लगेंगे जो कि 30,000 वॉलिटिंयर पर यह परीक्षण किया जा रहा है।
कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी फेन बंसल ने कहा कि मुझे विश्वास है कि अगर हम अपने COVID-19 वैक्सीन को लॉन्च करते हैं, तो 2021 मॉडर्ना इंक इतिहास का सबसे महत्वपूर्ण मोड़ हो सकता है।
Leave a Reply