जलते हाथी की इस फोटो को मिला वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी अवॉर्ड
फोटोग्राफर बिप्लव हाज़रा ने इसे ‘हेल इज हेयर’ यानी ‘नर्क यहीं है’ टाइटल दिया है. इस फोटो में हाथी का बच्चा और उसकी मां भीड़ द्वारा फेंके जा रहे जलते टार बॉल्स की चपेट में आ गए हैं.
सैंक्चुअरी एशिया नाम के एक फेसबुक पेज ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा, “आग की गर्मी इनकी नाजुक चमड़ी को जला रही है. मां और उसका बच्चा भीड़ से बचकर भागने की कोशिश कर रहे हैं. हथिनी ने अपने कानों को ढंक लिया है क्योंकि वह हंसते-मजाक उड़ाती भीड़ की आवाज को इग्नोर करना चाहती है. पीछे उसका बच्चा डर और कन्फ्यूजन में चीख रहा है. वह आग की चपेट में आ गया है.”
इस पोस्ट में आगे लिखा है कि भारत में एशियाई हाथी दुनिया में सबसे अधिक हैं. यहां दुनिया के 70 प्रतिशत एशियाई हाथी पाए जाते हैं. लेकिन यह उपलब्धि खोखली है क्योंकि हाथियों के रहने के स्थान लगातार बर्बाद किए जा रहे हैं. ज्यादातर जगहों पर हाथी और इंसानों के बीच द्वंद्व जारी है. सदियों से इस क्षेत्र में रह रहे इस स्मार्ट, जेंटल और सोशल एनिमल के लिए अब नर्क यहीं है.”सैंक्चुअरी वाइल्ड लाइफ अवॉर्ड सैंक्चुअरी नेचर फाउंडेशन की तरफ से दिया जाता है. इस अवॉर्ड के लिए इस साल पूरे एशिया से 5000 से ज्यादा एंट्रीज आई थीं.
(news18.com के लिए अनुराग वर्मा)
Leave a Reply