जया बच्चन ने तोड़ी चुप्पी, कहा-मैं बहुत जिद्दी औरत हूं, मैं इस पर कोई कमेंट नहीं करूंगी !

[object Promise]
नई दिल्ली, समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा में आए नरेश अग्रवाल ने जया बच्चन को लेकर बयान देकर सियासी बखेड़ा कर दिया। इस बखेड़े पर चुप्पी तोड़ते हुए राज्यसभा सांसद जया बच्चन ने कहा कि, मैं बहुत जिद्दी औरत हूं, मैं इस पर कोई कमेंट नहीं करूंगी।

जया ने कहा कि उन्हें इस मामले पर कुछ भी नहीं कहना है। इस मामले में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और मंत्री स्मृति ईरानी विरोध जता चुके हैं। वहीं हरियाणा के भाजपा विधायक अनिल विज ने कहा कि राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल ने सोमवार को भाजपा में शामिल होने के बाद कहा था कि फिल्म वाली के लिए सपा ने उनका राज्यसभा टिकट काट दिया।

 नरेश अग्रवाल के इस बयान की बीजेपी समेत सभी जगह निंदा हो रही है। नरेश पर सबसे पहला हमला विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बोला था। उन्होंने ट्वीट कर कहा था, नरेश अग्रवाल भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं। उनका स्वागत है, लेकिन जया बच्चन जी के विषय में उनकी टिप्पणी अनुचित एवं अस्वीकार्य है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *