जयललिता के घर रेड, दिनाकरन ने बताया अम्मा की आत्मा से विश्वासघात
हालांकि सूत्रों के अनुसार आयकर विभाग के अधिकारियों के पोएस गार्डन पहुंचने पर उन्हें घर पूरी तरह से खाली मिला.
आयकर विभाग की छापेमारी की खबर जब शशिकला और टीटीवी दिनाकरन के गुट तक पहुंची तो उन्होंने सवाल उठाए कि आखिर जयललिता के घर को निशाना क्यों बनाया जा रहा है. छापेमारी की निंदा करते हुए अन्नाद्रमुक नेता और टीटीवी दिनाकरन के समर्थक वीपी कालियारंजन ने इसे राजनीतिक प्रतिशोध और एक ही परिवार को निशाना बनाया जाना बताया.
इसके अलावा अन्नाद्रमुक नेता और शशिकला के भतीजे टीटीवी दिनाकरन ने भी इस छापेमारी की निंदा की. उन्होंने कहा कि ये अम्मा की आत्मा के साथ विश्वासघात है.हालांकि, बाद में आयकर विभाग ने सफाई दी कि इसे केवल एक सर्च ऑपरेशन के तौर पर देखा जाना चाहिए न कि छापेमारी के तौर पर. उन्होंने कहा कि उन्हें एक गुप्त सूचना मिली थी कि जयललिता के घर से साक्ष्यों की चोरी हो सकती है.
उन्होंने कहा कि जयललिता के घर के केवल एक कमरे में ही इंवेस्टिगेशन किया गया. ये कमरा काफी लंबे समय से पूर्व मुख्यमंत्री के निजी सचिव पीएस पूनगुंद्रन द्वारा इस्तेमाल में लाया जा रहा था. सूत्रों ने बताया कि शशिकला के कमरे से एक लैपटॉप, एक डेस्कटॉप और चार पेन ड्राइव जब्त किए गए हैं.
गौरतलब है कि ये सर्च ऑपरेशन ऐसे समय में किया जा रहा है जब आयकर अधिकारी शशिकला और उनके रिश्तेदारों की 188 संपत्तियों पर पिछले कुछ दिनों में कई बार छापेमारी कर चुके हैं.
Leave a Reply