जयपुर : अनु मिश्रा, पूनम कंवर ने मां भगवती जागरण में बांधा समां, सजी झांकियां, झूमें श्रलालु

[object Promise]

जयपुर। राजधानी में धानका समाज नवयुवक मंडल की ओर से सोमवार रात एनबीसी रोड पर कमला नेहरू नगर हसनपुरा-सी में मां भगवती का 17वां विशाल भक्ति जागरण का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में अंजली म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों और मुख्य गायक कलाकार अनु मिश्रा, पूनम कंवर ने माता के भजनों की शानदार प्रस्तुति दी। इस मौके पर माता के विभिन्न रूप, कृष्ण-सुदामा, मां काली और भगवान शिव की झांकियां सजाई गई।
कार्यक्रम में परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास आए और लोगों को संबोधित किया।

इस मौके पर धानका समाज नवयुवक मंडल के चीनू कुमार धानका, दीपक इंदौरा, रवि गहलोत (मुरली), राहुल कायत (कालू), अनिल कायत, मनीष कायत, मौसम पचेरवाल, रवि मांवर (चंकी), सुभाष, निखिल कायत, रजत तंवर, संजय कायत, अंकित वर्मा, चेतन तंवर, छोटू गहलोत, शुभम वर्मा, गोलू कायत, नरेंद्र गहलोत, जय वर्मा, नीशू गहलोत, अमन कायत, विशाल वर्मा, अभिषेक सोलंकी, गोलू तंवर सहित अन्य कार्यकर्ता व्यवस्था संभाली। कार्यक्रम में कैलाश चंद सेठी, निशांत सेठी, राजकुमार धानका का विशेष सहयोग दिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *