जम्मू बार एसोसिएशन ने की फारूक पर देशद्रोह का केस चलाने की मांग
अब्दुल्ला के विभाजनकारी और अमर्यादित बयान पर कड़ी आपत्ति प्रकट करते हुए स्लाथिया ने रनबीर दंड संहिता की धारा 124-ए (देशद्रोह) के तहत तुरंत कार्रवाई की मांग की ताकि हर किसी को संदेश जाए कि राष्ट्रविरोधी बयान स्वीकार नहीं किए जाएंगे. अब्दुल्ला ने कहा था कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर पाकिस्तान का है, और भारत के पास इसे वापस लेने की ताकत नहीं है.
उन्होंने कहा कि यह चौंकाने वाला है कि अब्दुल्ला, जो कई बार मुख्यमंत्री रहे और कैबिनेट मंत्री के तौर पर भारत सरकार में रहे, उन्होंने भारत राष्ट्र को चुनौती देने की गुस्ताखी की, जैसा कि पाकिस्तान ने 1965, 1971 और 1999 में किया और पाकिस्तान दो हिस्सों में बंट गया.
वहीं कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद खुलकर फारूक अब्दुल्ला के समर्थन में सामने आ गए हैं. उन्होंने कहा कि फारूक अब्दुल्ला एक डॉक्टर हैं, वो मरहम लगाने का काम करते हैं. फिर उनपर ऐसा इल्ज़ाम क्यों कि वो आग लगाते हैं. उन्होंने कहा कि मरहम से कभी-कभी जलन होती है लेकिन कुछ देर में पता चलता है कि चोट ठीक हो गई है.ये भी पढ़ें- फारूक के बिगड़े बोल: POK पाक का हिस्सा, उन्होंने नहीं पहनी चूड़ियां
Leave a Reply