जम्मू-कश्मीर: हंदवाड़ा एनकाउंटर में कर्नल-मेजर समेत 5 शहीद, 2 आतंकी भी ढेर

[object Promise]

जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में भारतीय सेना की आतंकियों के साथ मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में सेना ने 2 आतंकियों को मार गिराया है। इस दौरान भारतीय सेना के 4 जवान और 1 पुलिसकर्मी शहीद हो गए हैं।

शहीदों में एक कर्नल, एक मेजर, दो सेना के जवान और एक जम्मू-कश्मीर पुलिस के सब-इंस्पेक्टर शामिल हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, ये मुठभेड़ शनिवार से ही चल रही है। हालांकि फिलहाल फायरिंग रुकी हुई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, आतंकियों ने एक घर में कुछ लोगों को बंधक बना लिया था। उन्हें छुड़ाने के लिए राष्ट्रीय रायफल्स के जवान घर के अंदर घुसे। घर में मौजूद आतंकियों ने इस दौरान गोलीबारी शुरू कर दी।

इस फायरिंग में सेना के चार जवान और एक पुलिसकर्मी को जान गंवानी पड़ी। घर में बंधक बनाए गए नागरिकों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।वहीं, इस कार्रवाई में दो आतंकी भी मारे गए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि हंदवाड़ा के चांजमुल्ला इलाके में सेना ने बंधक बनाए गए नागरिकों को बचाने के लिए अभियान चलाया था। शहीद हुए सैन्य अफसर सुरक्षाकर्मियों की टीम का नेतृत्व कर रहे थे।

21 राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल आशुतोष शर्मा हंदवाड़ा मुठभेड़ में शहीद हो गए। कर्नल शर्मा कई काउंटर-टेररिस्ट ऑपरेशन्स का हिस्सा रहे।

 

सेना ने इस इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। गाड़ियों की आवाजाही रोक दी गई है। इससे पहले शनिवार को दक्षिण कश्मीर के पुलवामा (Pulwama) में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए थे। आईजी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि मलबा साफ होने के बाद दोनों आतंकियों के शव बरामद कर लिया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *