श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले के द्रुबगांव इलाके में सुरक्षाबलों के गश्ती दल पर मंगलवार को आतंकवादियों ने गोलीबारी की। मीडिया ने इस बात की जानकारी दी। हालांकि अभी तक किसी के भी इसमें हताहत होने की कोई कोई खबर नहीं है। इलाका पूरी तरह से नियंत्रण में है और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षकर्मियों को बुलाया गया है। आतंकवादियों का यह हमला उस वक्त हुआ है, जब यूरोपीय संसद के सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल राज्य के जमीनी हालात का आकलन करने के लिए कश्मीर का दौरा कर रहा है।
कुछ मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि एक परीक्षा केंद्र के पास सीआरपीएफ की एक पेट्रोल पार्टी पर हमला हुआ। वहां पांच छात्र फंस गए थे, जिन्हें हमारी सेना ने बुलंद हौसलों के साथ बचा लिया। कश्मीर में आज से 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं शुरू हुई हैं। घाटी में एक बार फिर आतंकियों की सक्रियता देखने को मिल रही है। सोमवार को भी सोपोर में ग्रेनेड से हमले को अंजाम दिया गया था, जिसमें 15 लोग घायल हो गए थे।
Leave a Reply