जम्मू-कश्मीर: गाड़ी रोकने की दो संदिग्धों ने की कोशिश, फायरिंग के बाद ऑपरेशन जारी

[object Promise]

जम्मू-कश्मीर के रामबन के बटोटे इलाके में दो संदिग्धों ने एक नागरिक की गाड़ी को रोकने की कोशिश की। नागरिक ने तुरंत इसकी सूचना आर्मी की क्विक रेस्पॉन्स टीम को दी। सूचना मिलते ही आर्मी का ऑपरेशन शुरू हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रामबन इलाके में दोनों तरफ से फायरिंग हो रही है।

सेना के प्रवक्ता के मुताबिक, शनिवार सुबह 7:30 बजे दो संदिग्धों ने बटोटे इलाके में एक आम नागरिक की गाड़ी को रोकने की कोशिश की। हालांकि, उस व्यक्ति ने किसी भी हाल में गाड़ी नहीं रोकी। वहां से निकलने के बाद उस व्यक्ति ने तुरंत ही इसकी सूचना आर्मी को दे दी।

सूचना के मुताबिक, आर्मी और संदिग्धों के बीच रामबन इलाके में फायरिंग जारी है। आपको यह भी बता दें किहमलों की आशंका के मद्देनजर श्रीनगर में महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और नए बंकर स्थापित बनाए गए हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि सेना के शिविरों, सैन्य स्टेशनों और अन्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। प्रमुख अस्पतालों, पुलिस प्रतिष्ठानों और श्रीनगर हवाई अड्डे के निकट नए बंकर बनाए गए हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *