कन्नौज – कोविड नियमों का अनुपालन शत प्रतिशत सुनिश्चित कराएं। जुलूस किसी भी स्थिति में अनुमन्य नहीं। बिना अनुमति के जुलूस निकाल जाने पर होगी एफ0आई0आर0। मास्क न पहनने की स्थिति में होगा चालान। जनपद में प्रथम दिन नामांकन सकुशल सम्पन्न हुआ।
जिलाधिकारी ने विकास खण्ड उमर्दा, हसेरन, खडिनी, छिबरामऊ, तालग्राम, जलालाबाद, कन्नौज एवं जिला पंचायत पर चल रहे नामंकन प्रक्रिया हेतु आने वाले प्रत्याशियों को होने वाली असुविधा के दृष्टिगत आवागमन की सभी व्यवस्थाएं देखी एवं भीड़ में सभी को एक दूसरे से सोशल डिस्टेन्सिंग बनाये रखने के साथ ही मास्क का अनिवार्य रूप से प्रयोग किये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने सौरिख थाना क्षेत्र में भ्रमण के दौरान ग्राम राजपुर से प्रत्याशी शेखर पुत्र रूपलाल, ग्राम मोहद्दीनगर से सुभाष पुत्र बीरबल, अवधेश कुमार ग्राम गुलारियापुर एवं आदेश कुमार ग्राम नगरिया को जुलूस निकाल जाने पर सख्त कार्यवाही करते हुए एफ0आई0आर0 कराई गई।
जनपद में ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य हेतु दाखिल नामांकनों की स्कैनिंग देर रात चली।
Leave a Reply