जनपद में कोविड-19 के संक्रमण/रोकथाम हेतु डीएम की अध्यक्षता में बैठक हुई आयोजित

जनपद में कोविड-19 के संक्रमण/रोकथाम हेतु डीएम की अध्यक्षता में बैठक हुई आयोजित

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

सुलतानपुर 07 सितम्बर/जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती की अध्यक्षता में कोविड-19 के संक्रमण/रोकथाम हेतु एकीकृत कोविड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर कलेक्ट्रेट में शासन के निर्देशानुसार आज पूर्वान्ह 09 बजे से बैठक आयोजित की गयी। बैठक में डीएम ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कान्टैक्ट ट्रेसिंग कर लाक्षणिक व्यक्तियों की पहचान करते हुए उनकी जॉच करायी जाये, जिससे संक्रमित व्यक्ति की पहचान समय से हो और उनका उपचार किया जा सके। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि होम आईसोलेशन, एल-1 सी0सी0, एल-2 एवं एल-3 में रिफर किये गये सभी व्यक्तियों के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त करेंगे। दवा का किट जो निःशुल्क प्राप्त हुआ है उसे सम्बन्धित को उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चि किया जाये। बैठक में डीएम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि आई0डी0एस0पी0 से कोविड-19 धनात्मक की सूची आर0आर0टी0 को अबिलम्ब उपलब्ध करायें, जिससे ए0एन0एम0 के साथ 24 घण्टे के अन्दर ट्रेस आउट कर लक्षण के अनुसार होम आईसोलेशन, एल-1 आईसोलेशन, एल-2 एवं एल-3 में भर्ती कराकर त्वरित गति से उपचार किया जाये। सर्विलान्स की टीम एवं कान्टैक्ट ट्रैसिंग की टीम नियमित रूप लाक्षणिक व्यक्तियों की पहचान कर टेस्टिंग कराये जाने के निर्देश दिये।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स, अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) उमाकान्त त्रिपाठी, मुख्य राजस्व अधिकारी शमशाद हुसैन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 सीबीएन त्रिपाठी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी पन्नालाल सहित आदि उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *