जनपद के समस्त ब्लॉकों में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन 24 मार्च को

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

अमेठी।, सहायक जिला सेवायोजन अधिकारी अमेठी ने बताया कि ने बताया कि प्रदेश सरकार के सफलतापूर्वक 04 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में रिफोंर्म, परफॉर्म तथा ट्रांसफॉर्म संबंधी कार्यों से जन सामान्य को अवगत कराने हेतु जिला सेवायोजन कार्यालय तथा समस्त विकास खंड कार्यालय के द्वारा दिनांक 24 मार्च, 2021 को जनपद के प्रत्येक ब्लॉक में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है, इसमें सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकरण, आउटसोर्सिंग तथा संविदा भर्ती से संबंधित समस्त जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि उक्त मेले में 18 से 40 वर्ष की आयु वर्ग के हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक, डिप्लोमा, आईटीआई व अन्य योग्यता के अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी सेवायोजन विभाग की वेबसाइट sewayojan.up.nic.in पर ऑनलाइन पंजीकरण करा कर मेले में प्रतिभाग करने हेतु आवेदन कर सकते हैं। साथ ही अधिक जानकारी के लिए जिला सेवायोजन कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *