जनपद के सभी विधान सभा क्षेत्रों में जन सभाओं का होगा आयोजन

[object Promise]
उन्नाव।
 जिनमें मुख्यमंत्री पर्यटन सम्वर्धन योजना के कार्यों का शिलान्यास लोकार्पण तथा विधान सभा क्षेत्र में कराए गए व प्रस्तावित कार्यों का शिलान्यास लोकार्पण विधायक (विधान सभा या विधान परिषद), सांसद (लोकसभा या राज्यसभा), प्रदेश सरकार के विभिन्न बोर्डों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष द्वारा जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया जायेगा। चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर तैयार की गई ।
विधान सभा क्षेत्र स्तरीय ‘विकास पुस्तिका’ का विमोचन किया जायेगा। जिसमें जनपद की सभी विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाओं का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विकास प्रांतीय खंड, अधिशासी अभियंता निर्माण खंड प्रथम, अधिशासी अभियंता ग्रा०अ०वि०नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं जिनके साथ श राजदीप वर्मा डी०ई०एस०टी०ओ० प्रथम, तहसील हसनगंज,  सुगंधा चतुर्वेदी डी०ई०एस०टी०ओ० द्वितीय ,तहसील सदर,  विपुल विक्रम सिंह चौहान ए०डी०एस०टीओ० तहसील बीघापुर,  निर्भय शंकर,एडीएसटीओ तहसील पुरवा,  विजय कुमार ए०डी०एस०टी०ओ० तहसील सफीपुर, विजय कुमार ए०डी०एस०टी०ओ० तहसील बांगरमऊ के लिए सहायक नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं।
सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विकास पुस्तिका का विमोचन कार्यक्रम हेतु मुख्य विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी तथा जिला सूचना अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
दिनांक 21 मार्च, 2021 को ग्रामीण क्षेत्रों में ‘मिशन किसान कल्याण के लिए मुख्य विकास अधिकारी नोडल अधिकारी व उप कृषि निदेशक प्रसार सहित समस्त खंड विकास अधिकारियों को सहायक नोडल अधिकारी बनाए गए जिसमें मिशन किसान कल्याण रूप में प्रत्येक विकासखण्ड में किसानों के हित में व उनकी आय में वृद्धि हेतु चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के कार्यक्रमों व किसान कल्याण मेलों का आयोजन, जिनमें किसान उत्पादक संगठनों व प्रगतिशील किसानों की सहमति होगी।
[object Promise]
इसी प्रकार नगरीय क्षेत्र में ‘मिशन व्यापारी कल्याण’ के रूप में प्रत्येक नगर पालिका नगर पंचायत में  व्यापारियों व लघु उद्यमियों के लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं तथा प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, स्टार्टअप योजना, एक जनपद एक उत्पाद योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना आदि योजनाओं के लाभार्थियों के सम्मेलनों का आयोजन टूलकिट ऋण वितरण तथा प्रगतिशील व्यापारियों व लघु उद्यमियों का सम्मान किया जायेगा। इन सम्मेलनों में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थियों, रेहडी पटरी व ठेला व्यापारी आदि को सम्मिलित किया जायेगा तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित की जायेगी। नगरीय क्षेत्र में मिशन व्यापारी कल्याण कार्यक्रम के लिए अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व  राकेश सिंह को नोडल तथा समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका नगर पंचायत उन्नाव, एल०डी०एम०, उपायुक्त उद्योग, सहायक श्रम आयुक्त, खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी, परियोजना अधिकारी डूडा को सहायक नोडल अधिकारी नगरी क्षेत्र के लिए मिशन व्यापार कल्याण के लिए बनाए गए हैं।
दिनांक 22 मार्च, 2021 को ‘मिशन शक्ति  के अंतर्गत प्रत्येक विधानसभा स्तर पर मिशन शक्ति के लिए मुख्य विकास अधिकारी नोडल अधिकारी के साथ जिला प्रोबेशन अधिकारी, उपायुक्त स्वत: रोजगार, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहायक नोडल अधिकारी बनाए गए हैं जो मिशन शक्ति के अंतर्गत प्रत्येक विधानसभा स्तर पर (दिनांक 20 मार्च को आयोजित कार्यक्रम स्थल से अलग स्थल पर) मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, सेल्फ डिफेन्स व एन्टीरोमियो स्क्वाॅड आदि से सम्बनिधत सम्मेलनों का आयोजन किया जायेगा।
इन सम्मेलनों में राष्ट्रीय आजीविका मिशन के लाभार्थियों महिला स्वयं सहायता समूहों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, बीसी सखी, विभिन्न योजनाओं में ऋण वितरण, कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री विवाह योजना में लाभार्थियों को लाभान्वित कराया जायेगा। आशा बहुओं, महिला शिक्षकों व महिला अधिकारियों व कर्मचारियों को जोड़ा जायेगा तथा महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रारम्भिक परीक्षण हेतु स्टाॅल विशेष रूप से लगाए जाएंगे। प्रस्तावित मुख्यमंत्री पोषण मिशन के अंतर्गत लाभार्थियों को रजिस्ट्रेशन तथा कार्यक्रम की जानकारी उपलब्ध करायी जायेगी।
दिनांक 23 मार्च, 2021 को ‘मिशन रोजगार’ के अन्तर्गत मुख्य विकास अधिकारी नोडल अधिकारी के साथ प्रधानाचार्य आई०टी०आई०, उपायुक्त उद्योग, जिला युवा कल्याण एवं प्रा०वि०द० सहायक नोडल अधिकारी मिशन रोजगार के अंतर्गत जिला पंचायतों के प्रत्येक वार्ड में युवाओं के कल्याणार्थ यथा कौशल विकास हेतु उद्यमों को स्थापित करने हेतु व उनकी क्षमता वृद्धि हेतु चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री स्टार्टअप योजना, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना, मुख्यमंत्री अप्रैन्टिसशिप योजना आदि के लाभार्थियों को ऋण टूल किट वितरण तथा सम्मेलनों का आयोजन किया जायेगा। इन सम्मेलनों में अन्य के अतिरिक्त युवक मंगल दलों, महिला मंगल दलों व ऐसे अन्य संगठनों द्वारा भी प्रतिभाग किया जायेगा।
दिनांक 24 मार्च, 2021 को ‘मिशन श्रमिक कल्याण’* के अंतर्गत विकासखंड स्तर पर मिशन श्रमिक कल्याण के लिए मुख्य विकास अधिकारी नोडल अधिकारी व समस्त खंड विकास अधिकारी, सहायक श्रम आयुक्त, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला रोजगार अधिकारी सहायक नोडल अधिकारी बनाए गए हैं जो मिशन श्रमिकों के कल्याणार्थ व उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाने हेतु चलाई जा रही योजनाओं के सम्बन्ध में प्रदेश के सभी विकास खण्डों में रोजगार मेलों का आयोजन उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित विभिन्न योजनाओं की जानकारी, निवासी प्रवासी श्रमिकों की सुरक्षा योजना की जानकारी रजिस्ट्रेशन, आयुष्मान योजना के अंतर्गत कार्ड वितरण इत्यादि विभिन्न कार्यक्रम कराये जायेंगे। विकास खण्ड के सभी गौ आश्रय स्थलों पर कार्यक्रम कराये जायेंगे जिसके लिए मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, समस्त खंड विकास अधिकारी सहायक नोडल अधिकारी बनाए गए हैं।
जिसमें नोडल अधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए उन्होंने अपने दिशा-निर्देशों में यह भी कहा  कि प्रदेश सरकार के सफलतापूर्वक चार वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किए ‘रिफार्म, परफाॅर्म, ट्रांसफाॅर्म’ सम्बन्धी कार्यों से जन सामान्य को अवगत कराया जाना अत्यन्त आवश्यक है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में कीर्तिमान स्थापित किये गये हैं तथा विभिन्न परियोजनाायें कार्य द्रुत गति से प्रगति पर हैं। नोडल अधिकारी ने 19 मार्च को जनपद मुख्यालय के निराला प्रेक्षागृह में आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम के लिए समस्त अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए जनकल्याणकारी योजनाओं संबंधित जिन विभागों की लाभप्रद जनकल्याणकारी योजनाएं हैं उनसे संबंधित स्टॉल  अवश्य लगाए जाने के निर्देश दिए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय सांसद, डॉ हरि साक्षी महाराज होंगे, जिसमें समस्त जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहेंगे।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी  सरनीत कौर ब्रोका, परियोजना निदेशक  जनार्दन सिंह, जिला विकास अधिकारी  मनीष कुमार सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *