[object Promise]
रायपुर । राजस्थान और मध्य प्रदेश के बाद छत्तीसगढ़ में भी सीएम के नाम का ऐलान हो गया है। कांग्रेस हाईकमान ने भूपेश बघेल के नाम पर मुहर लगा दी है। वहीं भूपेश बघेल को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है।
[object Promise]
कांग्रेस विधायक दल की बैठक अभी भी जारी है। इस बैठक में टीएस सिंहदेव, पीएल पुनिया और मल्लिकार्जुन खड़गे मौजूद हैं।
बैठक से पहले रायपुर पहुंचे मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार भूपेश बघेल ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीक के दौरान कहा कि आज विधायक दल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो जाएगा। वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री कौन होगा के सवाल पर बघेल कुछ नहीं बोले थे।

भले ही भूपेश बघेल के नाम मुख्यमंत्री पद के लिए चुना गया है, लेकिन अंदरुनी सूत्रों की मानें तो छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने ढाई-ढाई साल के फार्मूले पर आगे बढ़ने का विचार किया है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार दो नेताओं को संतुष्ट करने के लिए ढाई-ढाई साल के मुख्यमंत्री पर फैसला हुआ है।
हाईकमान ने इसमें लोकसभा चुनाव को देखते हुए एक नाम जातिगत समीकरण और दूसरा नाम घोषणापत्र के वादों को पूरा करने के हिसाब से तय किया है। सूत्रों का यह भी कहना है, अभी सार्वजनिक नहीं किया जाएगा कि ढाई साल बाद कांग्रेस सरकार का मुख्यमंत्री बदल सकता है। यह हाईकमान और दावेदारों के बीच की बात है। बाकी दो दावेदार नेताओं को यह आश्वस्त किया गया है कि उन्हें मंत्रिमंडल में महत्वपूर्ण विभाग मिलेंगे।
Leave a Reply