छठ पूजा की दी बधाई राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, सोनिया गांधी और प्रियंका ने

[object Promise]

नई दिल्ली। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने शनिवार को छठ मनाने वाले लोगों को शुभकामनाएं व बधाई दीं। राष्ट्रपति ने ट्वीट करते हुए छठ पूजा के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं। आइए, छठ पूजा पर भगवान सूर्य, नदियों और धरती मां के प्रति हम अपनी आस्था प्रकट करें। मेरी कामना है कि यह पर्व हम सभी के जीवन में खुशहाली लाए तथा हमें प्रकृति का सम्मान करने के लिए प्रेरित करे।

सोनिया गांधी ने भी लोगों को छठ पूजा की शुभकामनाएं दी और व्रत करने वाले लोगों के प्रति विशेष सम्मान भाव जाहिर किया। उन्होंने भगवान सूर्य और छठ मैया से सभी को सुख, शांति, स्वास्थ्य, धन और समृद्धि प्रदान करने की भी प्रार्थना की।

वायनाड से सांसद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने फेसबुक पर लिखा, “लोक आस्था और प्रकृति पूजा का महापर्व छठ की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान सूर्य अपनी ऊर्जा से आपके समस्त परिवार को नई खुशियां प्रदान करें। यह पर्व हमें प्रकृति और नदियों को प्रदूषण मुक्त बनाने की भी प्रेरणा देता है।”

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी इस अवसर पर लोगों को बधाई दी। हिंदी में ट्वीट कर उन्होंने कहा कि प्रकृति और लोक रंग में आस्था के प्रतीक पर्व छठ की आप सबको ढेरों शुभकामनाएं। छठ पर्व हम सभी को ठेकुआ की मिठास समाज में फैलाने और प्रकृति को बचाने की प्रेरणा दे। गुरुवार से शुरू हुआ छठ पर्व बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में धूमधाम से मनाया जाता है। इस वर्ष, छठ पूजा 2 नवंबर की शाम से 3 नवंबर की सुबह तक मनाई जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *