[object Promise]
फतेहपुर चौरासी/उन्नाव।
चौरी चौरा महोत्सव पर आज क्षेत्र के खण्ड शिक्षा अधिकारी की अगुवाई में परिषदीय शिक्षकों ने वन्दे मातरम रैली निकाली।
वंदेमातरम के उद्घोष करते हुए क्षेत्रीय परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक, नगर के विभिन्न मध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक एवं छात्र नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए शहीद स्मारक पहुंचे। खण्ड शिक्षा अधिकारी शैलेन्द्र वर्मा, हरीलाल आदि ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। इससे पूर्व कस्बा स्थित जवाहर लाल नेहरू इण्टर कालेज परिसर में वन्देमातरम का सामूहिक गान भी हुआ। इस मौके पर कुलदीप विमल, सर्वेश कुमार, शिवनेंद्र त्रिवेदी, कमलेश, अंकित आदि शिक्षक उपस्थित रहे।
[object Promise]
[object Promise]
चौरी चौरा की घटना के सौ वर्ष पूर्ण होने पर आज समूचे देश में यह महोत्सव मनाया जा रहा है, चौरी चौरा महोत्सव के शुभारंभ में विधायक ने शहीद स्मारक पर श्रधांजलि दे उनके परिजनों को सम्मानित किया।
फतेहपुर चौरासी विकास खण्ड मुख्यालय पर आज क्षेत्रीय विधायक श्रीकांत कटियार ने चौरी चौरा महोत्सव का शुभारंभ किया, इस मौके पर उन्होंने कहा कि धन्य है उत्तर प्रदेश की माताएं जिन्होंने इतने बीर सपूतों को जन्म दिया। उन्होंने कहा कि चौरी चौरा घटना ने देश की आजादी को नई दिशा दी। यह घटना बहुत बड़ा संदेश थी। उन्होंने उक्त घटना का जिक्र करते हुए कहा कि चार फरवरी 1922 को चौरीचौरा के भोपा बाजार में सत्याग्रही जुटे थे। उन्हीं में से एक की गांधी टोपी को एक सिपाही ने पांवों तले रौंद दिया था। इसी पर सत्याग्रही आक्रोशित हो उठे और उन्होंने पुलिसवालों को दौड़ा लिया। पुलिसवाले भागकर थाने में छिप गए। थाने को सत्याग्रहियों ने घेर लिया। पुलिस ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें तीन सत्याग्रही मौके पर शहीद हो गए। घटना में 50 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। गुस्साए क्रांतिकारियों ने पुलिस चौकी को आग लगाकर दारोगा समेत 23 पुलिसकर्मियों को जला दिया था, जिसमें 19 लोगों को फांसी की सजा हुई थी। ऐसी ही तमाम कुर्बानियों के बाद आजादी मिली है। आज देश के महान क्रांतिकारियों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करना गर्व की बात है। क्षेत्र के चन्द्रिका खेड़ा गांव निवासी अमर सहीद गुलाब सिंह लोधी के परिजन महादेव प्रसाद सपत्नी एवं साहबलाल सपत्नी, गंगादासपुर गांव स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सुंदरलाल पाण्डेय की पुत्र बधू शांती पाण्डेय, एवं उद्साह गांव के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पौत्र अरुण कुमार को सम्मानित कर अंग वस्त्र भेंट किये। इस मौके पर खण्ड विकास अधिकारी रुक्मणी वर्मा, खण्ड शिक्षा अधिकारी शैलेंद्र वर्मा, ए.डी.ओ. समाजकल्याण ब्रम्ह्वेद पाण्डेय, ए.डी.ओ पंचायत हेमन्त कुमार, पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष सन्तोष यादव, अनिल शुक्ला, पूर्व कोषाध्यक्ष मोतीलाल लोधी, ग्राम पंचायत अधिकारी पंचम लाल, संजीव कटियार, शैलेन्द्र त्रिपाठी, विवेक, अमित पटेल, अभय सिंह,वेद प्रकाश, रणकेन्द्र,अभिनव अवस्थी,प्रखर बाजपेई, आदि उपस्थित रहे।
Leave a Reply