चौकीदार जी हम चौकीदारों की भी मद्द करो

[object Promise]

कठुआ । विलेज गार्ड यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर वीरवार को शहीद भगत सिंह पार्क में प्रदर्शन किया। यूनियन के सदस्यों ने अपनी मांगों संबंधी ज्ञापन भी बाद में प्रशासन के माध्यम से राज्यपाल को भेजा। यूनियन के पुरुषोत्तम कुमार, मनोहर लाल, निम्र वेतन भोगी संघ के काबला सिंह ने कहा कि विलेज गार्ड यानि चौकीदार तबका पिछले कई सालों से अपने हकों को लेकर दरबदर हो रही है।

यूनियन के सदस्यों ने कहा कि उनकी मुख्य मांगों में एक तो उन्हें चतुर्थ श्रेणी कर्मी के आधार पर नियतित किया जाए। इसके अलावा उन्हें जूते, वर्दी, सहित अन्य तमाम उचित उपकरणों की सुविधा दी जाए और साथ्ज्ञ ही आफिस रिकार्ड के लिए उन्हें बाक्स दिए हैं ताकि वह सरकारी रिकार्ड वहां सुरक्षित तरीके से रख सकें।

इसके अलावा एस.आर.ओ. 413 को हटाया जाए और यदि कोई गार्ड किसी स्थिति में इस दुनिया से चला जाता है तो उसके स्थान पर उसके किसी परिजन को एडजस्ट करने का प्रावधान बनाया जाए। उन्होंने कहा कि यह मांगें उनकी जायज हैं और उन्हें उम्मीद है कि इसपर गौर होगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *