चौंकाने वाला मामला : यहां सरकारी राशन लेने आता है भगवान श्रीराम का परिवार !

[object Promise]

धौलपुर। सरकारी सिस्टम की लापरवाही से बनाए गए एक राशन कार्ड के जरिए राजस्थान के धौलपुर जिले में भगवान के नाम पर गरीबों के हिस्से का राशन उठाया जा रहा है। पिछले कई वर्षों से सरकारी राशन में हो रही इस धांधली का खुलासा हुआ तो कई और चौंकाने वाले तथ्य भी सामने आए। राशन के लिए किए गए इस फर्जीवाड़े में हिंदू धर्म की मान्यताओं को ही बदल कर रख दिया है। अलग-अलग युग में भक्तों के दुख हरते आए भगवान के अवतारों को एक ही परिवार में सम्मिलित कर लिया गया।

राशन कार्ड बनाने वाले ने हद तो तब कर दी जब पूरे परिवार में भगवान श्रीराम को माता सीता का ही पुत्र बता दिया गया। राम के छोटे भाई लक्ष्मण और सालिगराम को जुड़वा भाई बताते हुए राशन कार्ड के मुखिया ठाकुर जी महाराज को बताया गया है। इस परिवार में उनकी पत्नी सीता के अलावा पुत्र के रूप में भगवान श्रीराम लक्ष्मण, सालिगराम, महादेव और कार्ड बनवाने वाले पुजारी का भी नाम शामिल किया गया। इस कार्ड में फोटो की जगह उसी गांव में बने हुए एक मंदिर की तस्वीर लगी हुई है।

Photo Credit NBT

ऐसे हुआ खुलासा
लंबे समय से खाद्य सुरक्षा योजना का फायदा उठाते हुए भगवान के इस परिवार ने घर के प्रत्येक सदस्य के हिसाब से 35 किलो गेहूं प्रतिमाह राशन की दुकान से उठाया है। अंतिम बार कोरोना काल में मार्च माह में भगवान द्वारा राशन की दुकान से 35 किलो गेहूं लिया गया था। एक-एक गरीब का हिसाब रखने वाले सरकारी सिस्टम को लंबे समय तक गरीबों के हक पर डाले जा रहे डाके का पता तक न चल सका। मामले का खुलासा तब हुआ जब नए राशन डीलर ने राशन कार्ड में भगवान के परिवार को देखकर उसकी जानकारी जिले के अधिकारियों को दी।

यह है पूरा मामला
धौलपुर जिले की मरहोली ग्राम पंचायत के अररुआ गांव में भगवान की ओर से राशन लिए जाने का मामला सामने आने के बाद हमने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की तो पता चला कि गांव में मौजूद भगवान ठाकुर जी महाराज और उनकी पत्नी का एक मंदिर बनाया हुआ है। जिस मंदिर के पुजारी ने भगवान के परिवार का राशन कार्ड बनवा कर उनके नाम से प्रतिमाह 35 किलो गेहूं राशन के तौर पर लिया है। भगवान के नाम पर गेहूं उठाने वाले परिवार ने बताया कि 4 वर्ष पहले तक उनका परिवार मंदिर का पुजारी था। लेकिन अब गांव के कुछ दबंग लोगों ने मंदिर पर कब्जा कर भगवान के परिवार के राशन कार्ड पर गेहूं उठाना शुरू कर दिया है।

जांच के आदेश, प्रवर्तन निरीक्षक को जिम्मा
जिला रसद अधिकारी ज्ञान प्रकाश शर्मा ने बताया कि मार्च माह तक राशन उठा चुके अलग-अलग युगों के भगवान के एक ही परिवार के रूप में सामने आने पर सरकारी सिस्टम से जुड़े लोगों के कान खड़े हो चुके हैं। अधिकारी ने मामले की जांच के आदेश जारी कर प्रवर्तन निरीक्षक को मामले की जांच सौंपी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *