चूल्हे से निकली एक चिंगारी, आग पूरे गांव में फैली, 75 से ज्यादा घर जले

[object Promise]

चूल्हे की चिंगारी से फैली आग, 75 से ज्यादा घर जले, लाखों की संपत्ति राख
बिहार में गर्मी आते ही आग लगने की घटनाओं में इजाफा देखने को मिल रहा है। मंगलवार को सुपौल और बेगुसराय जिले में आग लगने की घटनाएं सामने आई हैं। जिसमें लाखों की संपत्ति के नुकसान का अनुमान जताया जा रहा है।

बिहार। चूल्हे की चिंगारी से फैली आग, 75 से ज्यादा घर जले, लाखों की संपत्ति राखबिहार में आग लगने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। मंगलवार को सुपौल जिले के एक गांव में आग फैलने से करीब 75 घर जल गए। चूल्हे से निकली एक चिंगारी से ये आग पूरे गांव में फैली, जिसमें लाखों की संपत्ति राख हो गई है। पूरा मामला निर्मली प्रखंड क्षेत्र के डगमारा पंचायत का है।

गांव में आग लगने की सूचना मिलते ही प्रखंड प्रमुख रामप्रवेश कुमार यादव स्थल पर पहुंचे और इसकी जानकारी अनुमंडल पदाधिकारी नीरज नारायण पांडे, अंचलाधिकारी विनोद कुमार गुप्ता को दी। सूचना मिलते ही अनुमंडल पदाधिकारी ने फायर ब्रिगेड की टीम को घटनास्थल पर जाने का निर्देश दिया। हालांकि, जब तक अग्निशामक दस्ता पहुंचता तब तक महादलित टोले और आसपास के 75 घर जलकर राख हो गए।

इस बीच अग्निशामक दस्ते ने पहुंचते ही आग पर काबू पाने की कवायद शुरू कर दी, काफी मशक्कत के बाद उन्हें कामयाबी मिली। अंचलाधिकारी विनोद कुमार गुप्ता, अंचल निरीक्षक राघवेंद्र राघवन और डगमारा ओपी अध्यक्ष किशोरी यादव ने घटनास्थल पर पहुंचकर वस्तु स्थिति का जायजा लिया। आग इस तेजी से फैली की ग्रामीणों को अपने घर से सामान निकालने का मौका तक नहीं मिला। घर से लोग अपनी जान बचाकर बाहर निकल पाए। पीड़ित परिवारों को अंचलाधिकारी ने पॉलिथीन, चूरा, शक्कर, मोमबत्ती तुरंत उपलब्ध कराने का निर्देश राजस्व कर्मचारी को दिया है।

बेगूसराय में भी आग लगने की घटना सामने आई है, जिसमें किसान और कई परिवार काफी प्रभावित हुए हैं। मामला मंगलवार को खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के मटिहानी गांव में का है, जहां भीषण आग लगने से 40 से ज्यादा घर जलकर राख हो गया। बताया जाता है कि 1 बजे के बाद अचानक एक घर में खाना बनाने के दौरान आग लगी, जिसने करीब 40 घरों को अपनी चपेट में ले लिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *