चुनाव के दौरान लोकशांति व कानून व्यवस्था भंग करने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाही…जिलाधिकारी

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को दिए कड़े निर्देश।

तहसील मुसाफिरखाना अंतर्गत बंधपत्र का उल्लंघन करने पर अपराधिक प्रवृत्ति वाले 3 व्यक्तियों से रूपए 75000 की भू-राजस्व वसूली।

प्रत्येक तहसील में 10-10 बड़े अपराधिक प्रवृति वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर उन पर करें कठोर कार्यवाही…….डीएम।

अमेठी। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 को निष्पक्ष, पारदर्शी व शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार ने समस्त उप जिलाधिकारियों को लोकशांति व कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों को चिन्हित कर उनसे बंधपत्र हस्ताक्षरित कराने व बंधपत्र का उल्लंघन करने पर भू-राजस्व वसूली की कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं, जिसके क्रम में तहसील तहसील मुसाफिरखाना में उप जिलाधिकारी सुनील त्रिवेदी द्वारा परिशांति विक्षुब्ध किए जाने तथा बंधपत्र का उल्लंघन करने पर कार्यवाही करते हुए 3 अपराधिक प्रवृत्ति वाले व्यक्तियों से ₹75000 की धनराशि वसूली की आरसी जारी की गई है। जिसमें सुखलाल पुत्र मोहनलाल निवासी ग्राम देवकली पश्चिम थाना जगदीशपुर से रुपए 25000, ब्रजपाल पुत्र राम चरण निवासी ग्राम देवकली पश्चिम थाना जगदीशपुर से रुपए 25000 तथा हरीशचंद्र पुत्र परीदिन निवासी ग्राम बढ़ौली थाना जगदीशपुर से रुपए 25000 की भू राजस्व वसूली की आरसी जारी की गई है। उन्होंने बताया कि पूर्व में 107/16 की कार्यवाही के दौरान जो बंधपत्र किए गए थे उनका उल्लंघन तथा परिशांति विक्षुब्ध करने पर कार्यवाही की गई है। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को प्रत्येक तहसील में 10-10 ऐसे बड़े अपराधिक प्रवृति वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं जिनसे पूर्व में बंधपत्र हस्ताक्षरित कराया गया हो। जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं कि चुनाव के दौरान लोकशांति व कानून व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर उन पर कठोर कार्यवाही की जाए साथ ही उनसे इस आशय का बंधपत्र हस्ताक्षरित कराया जाए कि उनके द्वारा यदि भविष्य में लोकशांति व कानून व्यवस्था भंग करने का प्रयास किया जाएगा तो उनसे बंधपत्र की धनराशि वसूलने के साथ ही कठोर दंडात्मक की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *