चीन में 132 लोगों की कोरोना वायरस से मौत, 500 भारतीय वुहान में सुरक्षित

[object Promise]

नई दिल्ली। चीन में कोरोना वायरस से हुबेई प्रांत में 25 अन्य लोगों की मौत हो जाने के बाद अब तक आंकड़ा 132 तक पहुंच गया है। चीन में 6000 लोग इससे संक्रमित हैं। विशेषज्ञों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगले 10 दिनों में स्थिति भयावह हो सकती है। सरकार ने लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है। भारत सरकार ने कहा कि वुहान में 500 भारतीय हैं, जिन्हें सुरक्षित स्थानों पर रखा गया है। एयर इंडिया वुहान से लोगों को एयरलिफ्ट करने के लिए 31 जनवरी को अपनी फ्लाइट भेज सकती है। इस बीच, चीन में वायरस का शिकार बनी पहली भारतीय महिला प्रीति माहेश्वरी की हालत में सुधार हो रहा है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने कहा कि 1,239 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है और मंगलवार तक 9,239 लोगों के वायरस से संक्रमित होने का संदेह है। ठीक होने के बाद कुल 103 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

मंगलवार को 1,459 नए मामलों की पुष्टि हुई है, जबकि तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र में एक मामला सामने आने सहित 3,248 नए संदिग्ध मामले सामने आए हैं और 26 मौतें हुई हैं। हुबेई प्रांत में 25 लोगों की और हेनान में एक शख्स की मौत हुई है।

कुल 65,537 करीबी संपर्को का पता चला है। आयोग ने कहा कि उनमें से 1,604 को मंगलवार को छुट्टी दे दी गई जबकि 59,990 अन्य अभी भी मेडिकल ऑब्जर्वेशन में हैं।

इस बीच, हांगकांग में आठ मामलों की पुष्टि हुई, जबकि मकाउ विशेष प्रशासनिक क्षेत्र में सात और ताइवान में भी आठ मामलों की पुष्टि हुई है।

 

[object Promise]

 

 

[object Promise]

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *