चायवाले ने पीएम मोदी को पत्र भेज मांगी इच्छामृत्यु, कारण था हैरान करने वाला !

चायवाले ने पीएम मोदी को पत्र भेज मांगी इच्छामृत्यु, कारण था हैरान करने वाला !

इंदौर। इंदौर के खातीवाला टैंक इलाके में चाय बेचने वाले कैलाश बड़ोनिया ने पीएम को चिट्ठी लिखी । चायवाले को पीएम से चिट्ठी मिली है. इस चाय वाले ने पीएम मोदी से इच्छा मृत्यु की मांग की थी। प्रधानमंत्री कार्यालय ने उसकी चिट्ठी का जवाब दिया है ।

चिट्ठी में उन्होंने लिखा था कि दो साल पहले दो बिल्डरों ने उनके नाम से फर्जी तरीके से लोन लिया है. अब बैंक वाले उन्हें लोन वापस करने के लिए नोटिस भेज रहे हैं. कैलाश ने लिखा कि वह अब तंग आ चुके हैं और प्रधानमंत्री से इच्छामृत्यु की मांग करते हैं।

कैलाश बड़ोनिया की चिट्ठी पर पीएम ने तत्काल ध्यान देते हुए फौरन जवाब दिया. पीएम ने राज्य के मुख्य सचिव को कैलाश बड़ोनिया के मामले में कार्रवाई का निर्देश दिया है। साथ ही यह भी कहा है कि कार्रवाई के बाद उनकी जानकारी को वेबसाइट पर डाला जाए।

PMO ने मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव एसआर मोहंती को कार्रवाई करने के लिए कहा है। इच्छामृत्यु की मांग करने वाले कैलाश बड़ोनिया ने कहा कि बिल्डर गुरुवीर सिंह, उनके बिल्डर बेटे गुरुदीप सिंह चावला और रणवीर सिंह चावला ने उनके साथ धोखाधड़ी करके 10 लाख रुपये का लोन ले लिया।

बैंक से 20 हजार रुपये का लोन दिलाने के लिए गुरुवीर और उनके बेटे ने कई दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाए. लोन तो नहीं मिला उल्टे ही आंध्रा बैंक से 10 लाख के लोन और विजया बैंक से चार पहिया वाहन के लोन का नोटिस आ गया. इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस में की थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *