चाको-माकन रहे गायब दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष के लंच से

[object Promise]

नई दिल्ली। कांग्रेस की दिल्ली इकाई के नवनियुक्त अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा द्वारा मंगलवार को आयोजित लंच में दिल्ली मामलों के कांग्रेस के वरिष्ठ प्रभारी पी.सी.चाको और दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय माकन अपनी अनुपस्थिति को लेकर चर्चा में बने रहे। इस कार्यक्रम का आयोजन स्पष्ट तौर पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी (डीपीसीसी) कार्यालय द्वारा दिवाली के मद्देनजर आयोजित किया गया था।

इसका मकसद अब से कुछ महीनों बाद आयोजित होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले पार्टी के एकजुट चेहरे को प्रदर्शित करना था। डीपीसीसी के एक पदाधिकारी ने कहा कि सभी को लंच पर आमंत्रित किया गया था। आमंत्रित सदस्यों में मीडिया बिरादरी के लोग भी शामिल थे। इसमें मौजूद लोगों में दिल्ली कांग्रेस के पूर्व प्रमुख जे.पी.अग्रवाल व दिवंगत मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे व सांसद संदीप दीक्षित शामिल थे। चाको और माकन की अनुपस्थिति चर्चा में रही।

चोपड़ा ने आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के बारे में कहा कि पार्टी खुद को तैयार कर रही है और कड़ी टक्कर देगी। दिल्ली में कांग्रेस 1998 से 2013 तक सत्ता में रही है और उसकी नजर अगले चुनाव में आम आदमी पार्टी से सत्ता छीनने पर है। हालांकि, पार्टी अंदरूनी कलह और विभाजन से घिरी हुई है। शीला दीक्षित के निधन के बाद कीर्ति आजाद को उनका उत्तराधिकारी बनाने के लिए माकन कोशिश में लगे हुए थे, लेकिन उनके प्रतिद्वंद्वी खेमे ने इसे विफल कर दिया और पार्टी ने चोपड़ा को चुना, जो पहले भी पार्टी अध्यक्ष रह चुके हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *