लखनऊ, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने चाइनीज मांझा से आए दिन हो रहे नुकसान को देखते हुए अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ महानगर कोतवाली में एफआइआर दर्ज कराई है। यूपी मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के निदेशक सुशील कुमार का कहना है कि चाइनीज मांझा और अन्य धातु के तार से मेट्रो के ऊपर 25 हजार वोल्ट की ओवर हेड लाइन सिस्टम को नुकसान पहुंचता हैं। प्रतिबंध के बावजूद चाइनीज तार व मांझे की बिक्री बदस्तूर जारी है। पतंग उड़ाने वाले अभी भी इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। इन तारों के कारण मेट्रो सेवा बाधित होने की हालिया घटनाओं को देखते हुए रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है।
बता दें, चाइनीज मांझा के खरीद फरोख्त पर प्रतिबंध है। लखनऊ मेट्रो ने वर्ष 2019 में पांच एफआइआर चाइनीज मांझे व तार को लेकर सिंगार नगर, मानक नगर व हुसैनगंज थाने में दर्ज करा चुका है।
मेट्रो के विद्युत शाखा अधिकारी बताते हैं कि मेट्रो के ऊपर जो 25 हजार वोल्ट की ओवर हेड लाइन में कोई भी धातु संपर्क में आते ही लाइन ट्रिप हो जाती है। इससे मेट्रो जहां होती है वहीं खड़ी हो जाती है। दोबारा लाइन शुरू करने में दस से पंद्रह मिनट लगते हैं।
Despite a ban on Chinese manjha, kite flyers are still using it. After a recent incident of disruption of metro service due to these types of kite strings, we lodged an FIR: Sushil Kumar, Director (Operations), UP Metro Rail Corporation (11.12.2020) https://t.co/EPSSuGWrKE
— ANI UP (@ANINewsUP) December 11, 2020
इन स्टेशनों पर चाइनीज मांझा व तार फंसता है ज्यादा
नार्थ साउथ कॉरिडोर के अंतर्गत आने वाले सिंगार नगर, आलमबाग, आलमबाग बस अड्डा, मवैया, दुर्गापुरी व चारबाग के बाद विश्वविद्यालय, आइटी, बादशाहनगर, लेखराज व इंदिरा नगर स्टेशन हैं।
Leave a Reply