चक्रवाती तूफान ‘वायु’ से निपटने के लिए पुख्ता तैयारी, 40 ट्रेनें कैंसल, उड़ाने रद्द

चक्रवाती तूफान ‘वायु’ से निपटने के लिए पुख्ता तैयारी, 40 ट्रेनें कैंसल, उड़ाने रद्द

अहमदाबाद। तूफान ‘ वायु ’ के पोरबंदर एवं दीव तट पर टकराने की उम्मीद है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि गृह मंत्रालय लगातार राज्य सरकार और केंद्रशासित प्रदेश एवं केंद्रीय एजेंसियों के संपर्क में है। छक्त्थ् की 52 टीमें तूफान संभावित इलाकों में तैनात की गई हैं।

चक्रवाती तूफान ‘वायु’ से निपटने के लिए राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर एहतियाती कदम उठाए हैं। प्रभावित इलाकों से करीब 2 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। तूफान के खतरे को देखते हुए दर्जनों ट्रेनें कैंसल कर दी गई है और कई एयरपोर्टों से हवाई यातायात को भी सस्पेंड करने का फैसला किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार तूफान गुरुवार दोपहर गुजरात के तट से टकराएगा।

पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह हालात पर बराबर नजर रखे हुए हैं। तूफान से प्रभावित होने वाले इलाकों को खाली कराया जा रहा है। रेलवे की तीन स्पेशल ट्रेनों से राजकोट डिविजन, भावनगर डिविजन एवं वीरवाल के तटीय इलाके से लोगों को बाहर निकाला गया है। इस बीच, पश्चिम रेलवे ने तूफान के कारण 40 ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया है।

इसके अलावा 28 ट्रेनों का मार्ग छोटा किया गया है या फिर आंशिक रूप से रद्द किया गया है। उधर, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने हवाईअड्डों पर श्वायुश् के कारण नुकसान कम करने और यात्रियों को असुविधा से बचाने के लिए पोरबंदर, दीव, भावनगर, केशोद एवां कांडला में बुधवार आधी रात से गुरुवार आधी रात तक विमानों के परिचालन को सस्पेंड करने का फैसला किया है। गुजरात के 10 जिलों में स्कूल, कॉलेजों और आंगनवाड़ियों में दो दिन की एहतियातन छुट्टी घोषित कर दी गई है।

तटरक्षक, थलसेना, नौसेना, वायुसेना और सीमा सुरक्षा बल को हाई अलर्ट कर दिया गया है। एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि सेना ने गुजरात के तटवर्ती इलाकों में 10 टुकड़ियां तैनात की हैं। साथ ही 24 टुकड़ियों को तैयार रहने को कहा गया है और वे बचाव एवं राहत अभियान के लिए तैयार हैं। हर टुकड़ी में करीब 70 जवान हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *