चंदौली, मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के एक कालोनी निवासी दुष्कर्म पीड़िता की मंगलवार की सुबह वाराणसी के बीएचयू अस्पताल में मौत हो गई। इस दौरान अस्पताल पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। पुलिस ने सोमवार की रात में ही आरोपी चांदसी निवासी गौतम चौहान के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
इस्पेक्टर एनएन सिंह का कहना है कि 10 दिसम्बर को पीड़िता को बीएचयू अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोमवार को पीड़ित परिवार की ओर से मिली तहरीर के आधार पर 376 (दुष्कर्म) व 313 (गर्भपात) की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। तहरीर में आरोपी गौतम के माता पिता को भी दोषी बनाया गया है। इस पूरे घटनाक्रम में जानकारी आरोपी के परिजनों को भी थी, उन्होंने इस पूरे मामले को छुपाया।
पूरी रात सोती रही पुलिस, आरोपी को नहीं कर पाई गिरफ्तार
सोमवार की रात में ही पीड़ित परिवार की तरफ से रिपोर्ट लिखवा दी गई थी। इसके बाद भी पुलिस ने न तो आरोपी को गिरफ्तार किया न ही उसके परिजनों को। इस पूरे मामले में मुगलसराय पुलिस अपने को अंजान बताने में लगी रही, वहीं दुष्कर्म पीडिता की मौत को लेकर परिजनों में खासा आक्रोश है।
Leave a Reply