घातक हुई हवा दिल्ली-NCR में, दिल्ली एयरपोर्ट ने कहा, 32 उड़ानों को किया दृश्यता कम होने के कारण डायवर्ट

[object Promise]

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में आज भी स्मॉग की घनी चादर छाई हुई है। हवा गुणवत्ता बेहद खराब हाेने की स्थिति में लोगों को दमघोंटू हवा में सांस लेने को मजबूर होना पड़ रहा है। दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद भी लोगों को प्रदूषण से कोई राहत नहीं मिली है। दिल्ली एयरपोर्ट ने अपने एक बयान में कहा है कि दृश्यता कम होने के कारण 32 उड़ानों को डायवर्ट किया गया है।
दिल्ली व एनसीआर के कुछ इलाकों में शनिवार देर शाम और रविवार सुबह हुई बारिश के बावजूद भी प्रदूषण खतरनाक स्तर पर बना हुआ है। दिल्लीवालों के लिए रविवार सुबह भी एयर क्वालिटी इंडेक्स(AQI) के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। राजधानी के आईटीओ में AQI सबसे ज्यादा रिकॉर्ड दर्ज किया गया। प्रदूषण का स्तर 486 रहा. वहीं, आनंद विहार इलाके में जहां AQI 478 रिकॉर्ड किया गया तो विवेक विहार इलाके में यह आंकड़ा 483 हो गया।

रविवार सुबह दिल्ली और उसके आसपास हल्की बारिश हुई। माना जा रहा था कि बारिश के बाद प्रदूषण का स्तर कम हो सकता है, लेकिन यह और भी खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। इसकी वजह यहा है कि दिल्ली-एनसीआर में ठीक से बारिश भी नहीं हुई और बारिश के बाद हवा की गति भी कम हो गई। इससे हालात और भी बुरे हो गए हैं

दिल्ली के अन्य इलाकों में प्रदूषण का लेवल काफी खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। पंजाबी बाग में AQI 467, ओखला फेज 2 में 456, द्वारका सेक्टर 8 में 436, मेजर ध्यानचंद स्टेडियम के आसपास 436, बुराड़ी में 471, आया नगर में 454, अलीपुर में 463 दर्ज रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग के विशेषज्ञ कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि सोमवार से हवा की गति ज्यादा होगी। इससे प्रदूषण के स्तर में गिरावट आने की संभावना है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *