कानपुर, शहर से दूर घाटमपुर क्षेत्र के गांव कोटरा मकरंदपुर में संचालित धान क्रय केंद्र में किसानों से अवैध वसूली का सच मंगलवार दोपहर डीएम के सामने तब सामने आ गया, जब उन्हेंं केंद्र पर मौजूद रजिस्टर में दर्ज किसानों के मोबाइल पर बात शुरू की। एक किसान ने दो सौ और दूसरे ने ढाई सौ रुपये प्रति कुंतल अवैध वसूली की जानकारी दी, तो नाराज डीएम ने आनन-फानन में केंद्र प्रभारी को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज करा कर जेल भेजने के निर्देश दिए हैं।
कोटरा मकरंदपुर गांव में औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे डीएम
दोपहर खतौनी में वरासत की अमलदरामद के अभियान के तहत डीएम आलोक तिवारी ने पहले गांव बेंदा में आयोजित चौपाल में भाग लिया। इसके बाद करीब डेढ़ बजे वह गांव कोटरा मकरंदपुर में साई कृपा उपभोक्ता सहकारी समिति द्वारा संचालित धान क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। जहां मौजूद किसानों से बातचीत के बाद डीएम अभिलेखों के निरीक्षण के दौरान क्रय रजिस्टर में दर्ज किसानों के नाम व मोबाइल नंबर देख बातचीत शुरू की, तो हकीकत सामने आ गई। डीएम की बातचीत में एक किसान ने 200 रुपये, तो दूसरे ने ढाई सौ रुपये प्रति क्विंटल अवैध वसूली के बाद धान की खरीद होने की जानकारी दी।
धान क्रय केंद्रों में किसानों से अवैध की बात सामने आने से आग बबूला डीएम ने साथ में मौजूद उप जिलाधिकारी एके श्रीवास्तव को क्रय केंद्र प्रभारी को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज कराने का आदेश दिया। तत्पश्चात डीएम ने गांव कोटरा व मकरंदपुर में स्थापित कान्हा गोशालाओं का निरीक्षण किया और पशु चिकित्सा अधिकारी को बंद निराश्रित मवेशियों को चारा पानी के साथ ही टीकाकरण व ठंड से बचाव के निर्देश दिए।
Leave a Reply