कानपुर, पतारा क्षेत्र के बरनांव रोड स्थित नर्सरी के पास कब्रिस्तान में कुछ लोग गड्ढा खोद कर एक अधेड़ का शव को दफना कर चले गए। शुक्रवार शाम परिवार के कब्रिस्तान में फातिहा पढऩे गए युवक को दफनाने की आशंका है। शिकायत के बाद पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अधड़ की हत्या कर शव छिपाये जाने की आशंका जताई जा रही है।
सीओ ने घटनास्थल पर जाकर की जांच
कस्बा पतारा निवासी अख्तर नामक युवक पति मनउव्वर सिद्दीकी के 40वें पर शुक्रवार शाम चादर चढ़ा कर फातिहा पढऩे गया था। जहां बगल में उसे एक और कब्र खुदी मिली। हाल में परिवार में किसी की मृत्यु न होने से भौचक अख्तर ने उनके कब्रिस्तान में किसी अन्य का शव दफनाए जाने की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद सीओ रवि कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह तहसीलदार विनीत कुमार व पतारा चौकी के पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकलवाया। 40 वर्षीय मृतक के शरीर में नीले रंग की ऊलेन शर्ट व काले रंग का अंडरवियर मौजूद था। खोदी गई कब्र के समीप अर्थी के बांस, बांधे जाने वाला सूमा (रस्सी), जला हुआ कंडा व रजाई घटनाक्रम को रहस्यमय बना रही है। सीओ रवि कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के शरीर में कोई जाहिरा चोट नहीं पाए गए। शव करीब दो तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। शिनाख्त न होने की दशा में 72 घंटे के उपरांत पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
Leave a Reply