गौशाला बनी गायों की मौतगाह, 300 गायो की मौत !

[object Promise]

राजगढ़ । मध्यप्रदेश राजगढ़ जिले के खिलचीपुर की श्री कृष्ण गौशाला में आज 10 गायों की मौत हो गई है. पिछले 1 महीने में गायों की मौत की बात करें तो 300 गायों की यहां अब मौत हो चुकी है।

गायों की मौत क्यों हो रही है, इसको लेकर अधिकारी भी हैरान हैं, कुछ दिनों पहले राजगढ़ कलेक्टर निधि निवेदिता खिलचीपुर की श्री कृष्ण गौशाला में पहुंची, जहां 15 से अधिक गायों के शव पड़े मिले थे।

एमपी के राजगढ़ स्थित एक गौशाला गायों की मौतगाह बन गई है। पिछले 1 माह में ही 300 गायों की मौत हो चुकी है, इसी बीच आज मंगलवार 10 सितम्बर को 10 और गायों की मौत की जानकारी सामने आयी है।

जिससे हड़कम्प की स्थिति निर्मित हो गई है. गायों की मौत की जांच की मांग भी की जा रही है। कलेक्टर ने गौ शाला में बीमार गाय के इलाज व गायों की मौत को रोकने के लिए चार पशु डॉक्टरों के दल को देख रेख के लिए गौशाला में रहने को बोला था।

बावजूद इसके गौ शाला में गायों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है और गौशाला में लगातार गायों की मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *