गुजरात: सपाट नाक की वजह से पत्‍नी की पति ने की पिटाई, बताया ‘मनहूस’

[object Promise]

गुजरात के अहमदाबाद शहर के मेमनगर इलाके में सोमवार को 37 वर्षीय महिला ने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया। पीड़‍ित महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति और ससुराल वाले उसकी सपाट नाक से खुश नहीं थे और कॉस्‍मेटिक सर्जरी के लिए दबाव डाल रहे थे। ये नहीं, पति और ससुराल वाले महिला को ‘मनहूस’ बुलाते थे।

महिला ने अपनी एफआईआर में आरोप लगाया कि उसके ससुराल वाले और पति उसे अपने लिए मनहूस बताते थे। यही नहीं, वे लोग महिला को उसकी पहली बेटी की मौत के लिए जिम्‍मेदार ठहराते थे। महिला की बेटी की पाटन स्थित ससुराल में तालाब में डूबकर मौत हो गई थी। महिला के अभी दो बच्‍चे हैं। अपने एफआईआर में महिला ने कहा कि उसने वर्ष 2006 में अपने परिवार की मर्जी के अनुसार यह शादी की थी।

पत्नी को एक बार फिर घर से निकाला
महिला ने कहा, ‘वे अक्‍सर मुझे ताना मारते थे और कहते थे कि मैं कितना खराब दिखती हूं। मेरे प‍ति ने मुझे कॉस्‍मेटिक सर्जरी के लिए कहा था। पति ने कहा क‍ि मेरी नाक सपाट है और अच्‍छी नहीं दिखती है। मैंने जब-जब इसका विरोध किया तो उसने मेरी पिटाई की।’ पीड़‍िता ने कहा कि उसके पति परिवार की अन्‍य महिला सदस्‍यों के चेहरे से उसकी तुलना करते थे और अक्‍सर प्रताड़‍ित करते रहते थे।

महिला ने वर्ष 2008 में अपने पति का घर छोड़ दिया था और पाटन में घरेलू हिंसा का एक केस दायर किया था। हालांकि बाद में परिवार के सदस्‍यों के हस्‍तक्षेप के बाद महिला ने केस वापस ले लिया। बाद में दोनों में सहमति हो गई। महिला को बाद में दो बेटे हुए और वह ससुराल में रहने लगी। गत 10 अप्रैल को महिला को पति ने उसे घर से निकाल दिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *