गुजरात चुनाव: सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस के लिए सिरदर्द बने सहयोगी

गुजरात चुनाव: सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस के लिए सिरदर्द बने सहयोगी

 

 

गुजरात विधानसभा चुनाव में सीटों का बंटवारा कांग्रेस के लिए सिरदर्द बनता जा रहा है. कुल 182 सीटों के लिए होने वाले चुनाव में कांग्रेस की सहयोगी एनसीपी ने 20 सीटों पर दावा ठोका है, तो जेडीयू के बागी विधायक और आदिवासी नेता छोटू वसावा ने भी 8 सीटें मांगी हैं.

इस बीच पाटीदार आरक्षण समिति ने भी कांग्रेस को टिकट बंटवारे के लिए 24 घंटे की मोहलत दी है. फिलहाल मामला कांग्रेस हाई कमान के पास है.

इधर, हार्दिक के सहयोगी केतन पटेल ने भी बगावती सुर अपना लिया है. केतन पटेल भी भाजपा से जुड़ने का ऐलान कर चुके हैं. गौरतलब है कि पाटीदार आंदोलन के वक्त केतन पटेल हार्दिक पटेल के सबसे खास लोगों में से एक थे. पाटीदार आंदोलन के चलते ही केतन पर राजद्रोह का मामला दर्ज था हालांकि बाद में वो हार्दिक के खिलाफ ही गवाही देने के लिए राजी हो गए.

कमजोर पड़ता कांग्रेस का सियासी गठजोड़आदिवासी नेता छोटूभाई वसावा की अगुआई वाले जेडीयू के बागी धड़े के साथ सीट शेयरिंग फॉर्मूला फिलहाल अटका हुआ है. गांधीनगर से भी एक कांग्रेसी नेता के भाजपा में शामिल होने की खबरे सामने आ रही है. केतन पटेल से पहले पाटीदार आंदोलन के नेता वरुण पटेल, रेशमा पटेल और चिराग पटेल भी भाजपा में शामिल हो चुके हैं.

हार्दिक पटेल का डर
गुजरात विधानसभा चुनावों के बीच पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने आरोप लगाया है कि भी बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उन पर हमला कर सकते हैं. हार्दिक ने कहा है कि उन्हें रैली न करने के लिए धमकियां दी जा रही हैं लेकिन वे किसी भी कीमत पर रैली करने से पीछे नहीं हटेंगे. हार्दिक पटेल ने कहा है कि वे भाजपा के खिलाफ लड़ाई बिना डर के जारी रखेंगे.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *