गुजरात : एक पुरानी इमारत ढही वडोदरा में, कई लोगों के फंसे होने की अशंका

[object Promise]

वडोदरा। गुजरात के वडोदरा में एक बडी खबर सामने आ रही है। गुजरात के वडोदरा के छानी जकातनाका इलाके में एक इमारत ढह गई। जानकारी के मुताबिक इसमें मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। बताया जा रहा है कि मजदूर इमारत को ढहाने के काम में लगे हुए थे। दमकलकर्मी मौके पर मौजूद है। राहत और बचाव अभियान जारी है। हालांकि शुरुआती जानकारी में अभी तक किसी के मरने या घायल होने की कोई खबर नहीं मिली है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *