गिर गए सोने के वायदा भाव, चांदी में भी अच्छी-खासी गिरावट, जानिए क्या हैं कीमतें

[object Promise]

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। घरेलू वायदा बाजार में गुरुवार को सोने और चांदी दोनों ही कीमती धातुओं के भाव में गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर दिसंबर वायदा के सोने का भाव गुरुवार सुबह 0.29 फीसद या 146 रुपये की गिरावट के साथ 50,179 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। वहीं, 5 फरवरी, 2021 के सोने का वायदा भाव इस समय 0.36 फीसद या 183 रुपये की गिरावट के साथ 50,190 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। साथ ही वैश्विक बाजार में भी सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई।

[object Promise]
Gold Price Today गुरुवार को सोने और चांदी दोनों ही कीमती धातुओं के भाव में गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर दिसंबर वायदा के सोने का भाव गुरुवार सुबह 0.29 फीसद या 146 रुपये की गिरावट के साथ 50179 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करता दिखाई दिया।

चांदी के घरेलू वायदा भाव में गुरुवार सुबह अच्छी-खासी गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स पर गुरुवार सुबह दिसंबर वायदा की चांदी का भाव 0.87 फीसद या 542 रुपये की गिरावट के साथ 62,001 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। वैश्विक बाजार में भी चांदी की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में गुरुवार सुबह गिरावट देखी गई है।

वैश्विक स्तर पर सोने का भाव

वैश्विक स्तर पर गुरुवार सुबह सोने की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में गिरावट दिखाई दी है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, गुरुवार सुबह सोने का वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर 0.41 फीसद या 7.70 डॉलर की गिरावट के साथ 1,866.20 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। इसके अलावा सोने की वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.22 फीसद या 4.11 डॉलर की गिरावट के साथ 1,868.13 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखाई दिया।

वैश्विक स्तर पर चांदी का भाव

वैश्विक स्तर पर चांदी की वायदा और हाजिर कीमतों में भी गुरुवार सुबह गिरावट दिखाई दी। ब्लूमबर्ग के अनुसार, गुरुवार सुबह कॉमेक्स पर मार्च वायदा की चांदी की कीमत 0.89 फीसद या 0.22 डॉलर की गिरावट के साथ 24.34 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करती दिखाई दी। इसके अलावा इस समय चांदी की वैश्विक हाजिर कीमत 0.46 फीसद या 0.11 डॉलर की गिरावट के साथ 24.23 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करती दिखाई दी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *