गायब हुआ पूर्व मंत्री के नाम का बोर्ड, पदाधिकारियों में रोष

[object Promise]

बुलंदशहर। सदर सीट से विधायक और मंत्री रहे दिवंगत वीरेंद्र सिंह सिरोही के नाम पर चांदपुर रोड का नामकरण गत चार दिन पूर्व बुलंदशहर आगमन के दौरान उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया था। उपमुख्यमंत्री की घोषणा के कुछ घंटों बाद ही एसएसपी कार्यालय के पास चांदपुर रोड पर वीरेंद्र सिंह सिरोही मार्ग के नाम से बोर्ड भी लगा दिया था। लेकिन शुक्रवार को बोर्ड अचानक गायब हो गया। जिसको लेकर भाजपा पदाधिकारियों में आक्रोश बना हुआ है। भाजपा के दिवंगत विधायक और मंत्री रहे वीरेंद्र सिंह सिरोही का सम्मान देने के लिए चांदपुर रोड का नाम वीरेंद्र सिंह सिरोही मार्ग कर दिया गया था। इसकी घोषणा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुलंदशहर आगमन के दौरान स्वयं की और दिवंगत विधायक के घर पर भी जाकर परिजनों से मुलाकात की।

उपमुख्यमंत्री की घोषणा के कुछ समय बाद ही लोक निर्माण विभाग ने चांदपुर रोड पर एसएसपी कार्यालय के पास वीरेंद्र सिंह सिरोही मार्ग का बोर्ड भी लगा दिया। लेकिन शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग द्वारा लगाया गया बोर्ड अचानक गायब हो गया, जबकि उसके पोल खड़े हुए हैं। बोर्ड रात में गायब हुआ या दिन में उसे कोई उतार ले गया या हटा दिया गया, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। दिवंगत विधायक के नाम का बोर्ड अचानक गायब होने से भाजपा पदाधिकारियों में रोष बना हुआ है। मामले में जिलाध्यक्ष अनिल सिसोदिया का कहना है कि बोर्ड का गायब हो जाने की जानकारी उन्हें नहीं है। जानकारी की जा रही है, बोर्ड किसी ने गायब किया है तो संबंधित पर कार्रवाई भी की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *