गांव व क्षेत्र का सर्वांगीण विकास कराना हमारा प्रथम लक्ष्य: प्रतिमा

[object Promise]

रिपोर्ट:हर्ष यादव

मुसाफिरखाना/अमेठी। चुनाव चिन्ह मिलते ही गांव की गलियों में प्रचार प्रसार तेज हो गया है, चुनाव निशान को जनता के बीच मे भुनाते हुए प्रत्याशियो ने दिन रात एक कर दिया है इसी क्रम विकासखण्ड क्षेत्र के माना मदनपुर के वार्ड 31 से क्षेत्र पंचायत चुनाव में ताल ठोंक रही प्रतिमा सिंह को चुनाव चिन्ह अलाव और आदमी मिला है। जिसको लेकर जनता के बीच लगातार जनसंपर्क साध रखा है उनके अन्दर गांव के विकास का जो सपना है इसी मुहिम के तहत प्रतिमा जनसंपर्क साधे हुई है। जिसके आंखों में सिर्फ गांव के विकास का मंजर ही चल रहा है। संवाददाता ने प्रतिमा सिंह से पूछा कि आखिर किस विजन के साथ आप चुनाव लड़ना चाहते हैं तो प्रतिमा ने बताया कि गांव का सर्वांगीण विकास करना ही उनका लक्ष्य है। मन मे कुछ करनें की चेष्ठा थी।इसलिए मैं पिछली बार ग्राम माना मदनपुर के प्रधान पद पर रहते हुए गांव का विकास किया जितना मुझसे हो पाया सरकारी योजनाओं का लाभ गांव की सम्मानित जनता के लिए हमेशा तत्पर रही,इस बार गांव व क्षेत्रवासियों के जनसहयोग से वार्ड नं 31 से क्षेत्र पंचायत का चुनाव लड़ रही हू, जिसमे गांव की जनता का भरपूर जनसहयोग मिल रहा है,हमे उम्मीद है कि हम विजयी होंगे और गांव के विकास में हम जनसहयोग करेंगे।
प्रतिमा सिंह ने बताया कि गांव की सर्वांगीण विकास कराना उनका प्रथम लक्ष्य है।
गांव में उचित प्रबंध के साथ गांव के सौंदर्यीकरण पर बल दिया जाएगा।गाँव मे शिक्षा पर बल दिया जाएगा।
गांव में जाति वाद से ऊपर उठकर सभी को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा।गांव में साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।उन्होंने गांव से सेवा करने का अवसर देने की प्रार्थना की है।उन्हीं सपनों कों पूरा करनें का वक्त आ गया है।यही नही माना मदन पुर सीट अनुसूचित होने के नाते प्रतिमा सिंह ने अपना समर्थित प्रत्याशी क्रांति को मैदान में उतार रखा है जिनका चुनाव निशान अनाज ओसाता हुआ किसान है।उन्होंने कहा कि इसलिए हम अपने गांव व क्षेत्र वालों से निवेदन करते है कि वे अपना अमूल्य मत देकर मुझे व क्रांति को विजयी बनाये।प्रतिमा सिंह ने सभी को कोरोना से बचाव के लिए सभी सोशल डिस्टेंडिंग का पालन करने, बिना आवश्यक कार्य से बाहर न निकलने की लोगो से अपील की है,घर से निकले तो मास्क अवश्य लगाए ,क्योंकि जान है तो जहान है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *