गांगुली के घर डेंगू लार्वा मिलने पर नोटिस भेजेगा कोलकाता नगर निगम
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के घर डेंगू फैलाने वाले मच्छरों का लार्वा पाए जाने के बाद उन्हें नोटिस भेजने का फैसला किया है.
सौरव के बड़े भाई और पूर्व रणजी खिलाड़ी स्नेहाशीष को डेंगू हुआ है और उनका अभी शहर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है.
निगम की मेयर परिषद (स्वास्थ्य) के सदस्य अतिन घोष ने बताया, ‘हमें 19 नवंबर को जांच के दौरान बेहाला स्थित गांगुली के घर से डेंगू के मच्छरों का लार्वा मिला था और हमने उनसे जगह को साफ रखने को कहा.’ लेकिन गुरुवार के निरीक्षण में केएमसी के अधिकारियों ने उस बड़े परिसर में डेंगू के मच्छरों के लार्वा देखे.
घोष ने बताया कि इसलिए नियमों के मुताबिक हम उन्हें नोटिस भेजेंगे.उधर अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक स्नेहाशीष गांगुली को बुधावार को तेज़ बुखार के साथ शरीर में दर्द की शिकायत के बाद वहां भर्ती कराया गया. टेस्ट के बाद पाया गया कि उन्हें डेंगू है और फिलहाल उनका इलाज चल रहा है.
राज्य स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जनवरी से अब तक पश्चिम बंगाल में डेंगू संबंधित 35 मौतें हुई हैं.
Leave a Reply