गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से किसान की मौत

[object Promise]

औरंगाबाद (सीतापुर) : रामपुर नलकूप के पास गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से किसान की मौत हो गई है। नैमिषारण्य थाना क्षेत्र के गांव ब्राहिमपुर निवासी सुंदर लाल (50) पुत्र पन्नालाल गुरुवार सुबह ट्रैक्टर-ट्राली पर गन्ना लेकर रामगढ़ शुगर मिल जा रहे थे। रास्ते में ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और ट्रैक्टर-ट्राली सड़क किनारे पलट गई। हादसे में किसान सुंदरलाल ट्रैक्टर के नीचे दब गया। ड्राइवर मान सिंह निवासी ब्राहिमपुर भी घायल हो गया। आसपास के लोगों ने देखा तो मदद के लिए मौके पर पहुंचे। लोगों ने ट्रैक्टर में फंसे किसान सुंदर लाल को किसी तरह से निकाला, पर उस समय तक उनकी मौत हो चुकी थी। बेलहरी चौकी प्रभारी अजय दुबे ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसे के संबंध में पीड़ित पक्ष की ओर से अभी तक तहरीर नहीं आई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *