नई दिल्ली। भारत आज अपना 71वां गणतंत्र दिवस मनाया है। इस अवसर पर राजपथ पर परेड में देश ने अपनी सैन्य ताकत और सांस्कृतिक विरासत का जबरदस्त प्रदर्शन किया। परेड समाप्ति के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजपथ पर हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए अपने सुरक्षा घेरे में पैदल चले। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जिस समय राजपथ पर चल रहे थे और लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे, उस समय उनका काफिला भी उनके साथ-साथ चल रहा था।
आपको बताते जाए कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस गणतंत्र दिवस पर 48 साल पुरानी परंपरा तोड़ कर एक नई परंपरा की शुरुआत की है। उन्होंने युद्धवीरों की शहादत को सलाम करने इंडिया गेट स्थित अमर जवान ज्योति नहीं जाकर बगल में ही नवनिर्मित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
इसके बाद उन्होंने राजपथ की परेड में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और मुख्य अतिथि ब्राजील के राष्ट्रपति बोलसोनारो के साथ हिस्सा लिया।
Leave a Reply