गगनयान और चंद्रयान-3 की तैयारियों की इसरो प्रमुख सिवन ने दी जानकारी

[object Promise]

बेंगलुरु । इसरो प्रमुख के. सिवन ने नए वर्ष पर गगनयान और चंद्रयान-3 मिशन की तैयारियों के बारे में देशवासियों को जानकारी दी। इसरो प्रमुख सिवन ने बताया कि अंतरिक्ष विज्ञान के जरिए हमारा प्रयास देशवासियों के जीवन को और बेहतर बनाने की है। इसरो प्रमुख ने बताया कि दोनों महत्वपूर्ण प्रॉजेक्ट्स के लिए काफी तैयारी बीते हुए साल में ही कर ली गई है।

इसरो प्रमुख सिवन ने बताया कि गगनयान मिशन के लिए 4 अंतरिक्षयात्रियों की पहचान कर ली गई है। 2019 में गगनयान मिशन पर हमने अच्छी प्रगति हासिल की है। इस मिशन के लिए चार अंतरिक्षयात्री चुने गए हैं और जनवरी के तीसरे हफ्ते से उन्हें ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके लिए नेशनल अडवाइजरी कमिटी बनाई गई है।

इसरो चीफ ने बताया कि चंद्रयान-3 प्रॉजेक्ट को मंजूरी मिल गई है और इस पर काम प्रारंभ कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रॉजेक्ट पर काम शुरू हो चुका है। इसका कॉन्फिगरेशन चंद्रयान-2 की तरह ही होगा। इसमें भी लैंडर और रोवर होगा।

[object Promise]

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *