खेत में खाना देने गए भतीजे की चाचा ने दे दी बलि, वजह जान सभी हैरान !

खेत में खाना देने गए भतीजे की चाचा ने दे दी बलि, वजह जान सभी हैरान !

भुवनेश्वर । यह घटना नौपाड़ा जिले के जडामुंडा गांव की है, जहां एक किसान ने बेहतर फसल के लिए अपने 12 साल के भतीजे की बलि दे दी। ओडिशा के नौपाड़ा जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। अंधविश्वास के कारण चाचा ने एक मासूम की बलि चढ़ा दी। पुलिस ने 48 साल के आरोपी किसान चिंतामणि माझी को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

जानकारी के मुताबिक पुलिस से मिली शनिवार सुबह आरोपी चिंतामणि माझी अपने बड़े भतीजे देबार्चन (18) के साथ खेत में काम कर रहा था। सुबह 9.30 बजे के करीब छोटा भतीजा धानसिंह (12) दोनों के लिए खाना लेकर खेत पहुंचा था। पुलिस ने बताया कि 10 बजे के करीब पेड़ काटने के बहाने चिंतामणि अपने छोटे भतीजे धानसिंह को लेकर दूसरे खेत में गया और उसका सिर धड़ से अलग कर दिया।

भाई के रोने की आवाज सुनकर देबार्चन मौके पर पहुंचा तो सबकुछ देखकर दंग रह गया। देबार्चन के शोर मचाने पर गांववाले जुट गए और उन्होंने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस की पूछताछ में माझी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने बताया कि इस क्षेत्र में बेहतर फसल के लिए आदिवासी लोग बलि देते हैं। पर, अक्सर वे बकरी, मुर्गी या किसी अन्य पशु-पक्षी की बलि देते हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *