खुलासा: UP में घुसे अयोध्या फैसले से पहले 7 आतंकवादी , हाई अलर्ट- सुरक्षा एजेंसियां

[object Promise]

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नेपाल से सटे इलाके में 7 आतंकवादियों के अंदर आने की खुफिया रिपोर्ट के बाद प्रदेश में हाईअलर्ट जारी कर दिया गया है। अयोध्या जमीन विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बहुप्रतीक्षित निर्णय आने से कुछ दिन पहले उत्तर प्रदेश में सात आतंकवादियों की घुसपैठ की जानकारी प्राप्त हुई है। इस खुफिया जानकारी ने पुलिस-प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों को चौकन्ना कर दिया है।

सूत्रों ने बताया कि ये आतंकी अयोध्या में भगवा कपड़े पहन कर घुस सकते हैं , इससे असली भक्तों के साथ घुलने-मिलने में इन्हें आसानी हो जाए। इस खुफिया सूचना के बाद पुलिस ने होटल, धर्मशाला, बस अड्डे और रेलवे स्टेशनों पर कड़ी सुरक्षा बढ़ा दी है। होटल मालिकों को आगंतुकों को कमरा देने से पहले पूरी जांच पड़ताल करने के निर्देश दिए हैं। आपको बताते जाए कि अयोध्या मामले में सुनवाई पूरी हो गई है और इस केस में अब निर्णय आने वाला है।

एक अधिकारी ने बताया कि खुफिया जानकारी के मुताबिक, राज्य में प्रवेश करने वाले सात सदस्यीय आतंकी समूह का संचालन पाकिस्तान से किया जा रहा है। यह अंदेशा है कि आतंकी अयोध्या, फैजाबाद और गोरखपुर में छुप सकते हैं।

इस मामले पर एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी आतंकी संगठन उत्तर प्रदेश को निशाना बना रहे हैं। इस समागम में देशभर से लाखों की तादाद में भक्त आते हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *