चीन के वुहान शहर से फैला कोरोना वायरस के दुनिया के कई देशों में फैलने के संकेत मिल रहे है. भारत में भी कोरोना वायरस के पहले मामले के सबूत मिल गए हैं . वुहान से केरल लौटा छात्र कोरोना वायरस से संक्रमित है.
कोरोना वायरस (सीओवी) का संबंध वायरस के ऐसे परिवार से है, जिसके संक्रमण से जुकाम से लेकर सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्या हो सकती है. इसको NOVEL इसलिए कहा जा रहा है क्यों कि इस वायरस को पहले कभी नहीं देखा गया है.
भारतीय स्वांसथ्य मंत्रालय ने कोरोना वायरस के बीमारी से बचने के लिए जो दिशा निर्देश जारी किए हैं उसके मुताबिक हाथों को साबुन से धोना चाहिए. अल्कोहल आधारित हैंड रब का इस्तेमाल भी किया जा सकता है. खांसते और छीकते समय नाक और मुंह रूमाल या टिश्यूक पेपर से ढककर रखें. जिन व्यक्तियों में कोल्डह और फ्लू के लक्षण हों उनसे दूरी बनाकर रखें. अंडे और मांस के सेवन से बचें. जंगली जानवरों के संपर्क में आने से बचें. और समुद्री यानी सी-फ़ूड खाने से बचना चाहिए.
डब्लूएचओ यानि विश्व स्वास्थ्य संघटन (WHO) के मुताबिक, बुखार, खांसी, सांस लेने में तकलीफ इसके लक्षण हैं. और सबसे हैरानी की बात है की अब तक (till 5.2.2020) इस वायरस को फैलने से रोकना वाला कोई टीका नहीं है.इस वायरस से बचने का एकमात्र रास्ता सावधानी बरतना ही है.
1.भोजन तैयार करने से पहले और बाद में, खाने से पहले, शौचालय उपयोग के बाद जब हाथ गंदे होते हैं, हमेशा साबुन से हाथ धोने चाहिए.
2.अगर मांसाहारी (Non veg ) खाना खाना ही है तो उसे अच्छी तरह से कुक कर लें तथा साफ सफाई का बेहद ख्याल रखें.
3. खांसने और छींकने पर नाक और मुंह ढक लें.
-
वहीं सभी सामान्य जनों के लिए चेतावनी जारी करते हुए कहा गया है कि सर्दी या फ्लू जैसे लक्षण वाले किसी व्यक्ति के निकट संपर्क में आने से बचें. (ऐसे किसी भी व्यक्ति से कम से कम 1 मीटर की दूरी बनाए रखें).
-
घर में हर किसी को हर समय हाथ की सफाई रखनी चाहिए और हाथ धोना चाहिए, विशेष तौर पर छींकने या खांसने के बाद.
-
जानवरों या जानवरों के अपशिष्ट के संपर्क में आने के बाद अच्छी तरह कम से कम 20 सेकेंड तक साबुन से हाथ धोने चाहिए.
-
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी की गई एडवाइजरी कहती है, “यदि आपको चीन से लौटने के 28 दिनों के भीतर बुखार, खांसी या सांस लेने में कठिनाई होती है तो बिना देरी किए तुरंत डॉक्टर को इसकी जानकारी दें और इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें.”
- मंत्रालय की सलाह है कि तुरंत मास्क पहनें और नजदीकी चिकित्सा केंद्र जाकर परामर्श लें.
Leave a Reply